टीवी मसाला

'हो सकता है...'- Bigg Boss 20 में एंट्री पर Karan Wahi ने तोड़ी चुप्पी, एक्स-GF उदिति से होगा सामना!

Karan Wahi To Enter In Bigg Boss 20: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 20' में एंट्री पर करण वाही ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने लेटेस्ट व्लॉग में कहा कि आप लोग मुझे वहां देख सकते हो।

Image

Bigg Boss 20: करण वाही करेंगे शो में एंट्री? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Karan Wahi To Enter In Bigg Boss 20: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' का हर एपिसोड दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। दूसरे सप्ताह में सभी कंटेस्टेंट्स सुर्खियां बटोर रहे हैं। 'बिग बॉस 20' में कुछ दिनों पहले ही उदिति सिंह ने अपने और करण वाही के ब्रेकअप का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि वह इस बात से पछताती हैं कि उस रिलेशनशिप के दौरान उन्होंने खुद के बारे में कुछ नहीं सोचा। करण वाही (Karan Wahi) संग रिश्ते पर उदिति सिंह ने बताया था कि वह लंदन से यहां आ बसी थीं। हालांकि बीते दिन लाइव फीड में उदिति सिंह ने करण वाही की 'बिग बॉस 20' में एंट्री पर भी बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो नहीं आएंगे। लेकिन अब इस मामले पर करण वाही ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कैप्टेंसी के लिए Arishfa Khan-Scout OP में हुई हाथापाई, यूट्यूबर की हरकत देख खिसका जनता का दिमाग

    करण वाही (Karan Wahi) ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में 'बिग बॉस 20' में एंट्री पर बयान दिया है। एक्टर के साथ व्लॉग में अविनाश मिश्रा भी नजर आए, जो बिग बॉस को लेकर उनसे बात करते दिखे। करण वाही ने व्लॉग में 'बिग बॉस 20' में एंट्री की संभावना जाहिर करते हुए कहा, "हो सकता है कि इसके बाद तुम मुझे बिग बॉस के घर में देखो।" वहीं अविनाश मिश्रा ने एक्टर को छेड़ते हुए कहा, "इस बार तुम शो में आ रहे बहुत से लोगों को जानते हो।" हालांकि एक्टर ने बाद में जवाब दिया कि वह कनिका मान की बात कर रहे हैं। वहीं करण वाही ने बिग बॉस को लेकर आगे कहा, "मैं स्पॉटलाइट में रहना चाहता हूं। असल में, मैं सोच रहा था कि अगर मैंने 'खतरों के खिलाड़ी' के फिनाले में कर दिखाया तो मैं ये तय करूंगा कि मुझे बिग बॉस करना है या नहीं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Voting Trend: वोटिंग ट्रेंड में पहले दिन Scout OP ने किया धमाका, Aasif-Rohed की हालत खराब

      व्लॉग में करण वाही (Karan Wahi) ने लंदन से भी अपना गहरा नाता जाहिर किया। उन्होंने अपनी कैप दिखाई, जिसपर लंदन लिखा हुआ था। करण वाही ने इस बारे में आगे कहा, "आप लोग जानते हैं ना कि लंदन मेरे लिए क्या मायने रखता है।" बता दें कि करण वाही और उदिति सिंह की मुलाकात लंदन में हुई थी। इस बात से भी उदिति सिंह ने पर्दा उठाया था। हालांकि अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि करण वाही सच में शो में कदम रखेंगे या नहीं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article