शहर

वृंदावन में ई-रिक्शा हटाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों के बीच चला सुआ, कई घायल

Vrindavan News: मथुरा के वृंदावन में ई-रिक्शा हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। यमुना किनारे दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, जबकि एक युवक सुआ लेकर हमला करता भी नजर आया। करीब 15 मिनट तक चले इस बवाल में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

Image

ई-रिक्शा को हटाने की बात पर छिड़ा संग्राम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Vrindavan News: मथुरा के वृंदावन में बेखौफ दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया। यहां E रिक्शा हटाने को लेकर इस कदर विवाद हुआ कि दोनों तरफ के आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यमुना किनारे हुए इस बबाल का एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें जमकर ईंट पत्थर,लाठी डंडों के अलावा सुआ चलते हुए झगड़ा करने वाले लोग देखे जा सकते हैं। फ़िलहाल पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है और तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।

ई-रिक्शा को हटाने के लिए कहना पड़ा भारी

मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर के VIP रोड पर स्थित जादौन पार्किंग के गेट पर खड़े एक E रिक्शा को हटाने की कहना पार्किंग संचालक को भारी पड़ गया। E रिक्शा चालक ने मौके पर अपने साथी बुला लिए। जिसके बाद वहां जमकर मारपीट की गई। इसके बाद ई-रिक्शा चालक और उसके साथी मौके से भाग खड़े हुए।

यमुना किनारे हुआ झगड़ा

मौके से E रिक्शा चालक के भाग जाने के बाद पार्किंग संचालक प्रियांशु अपने साथियों के साथ उसकी तलाश में यमुना किनारे चीरघाट पर पहुंच गया। जहां बातचीत के दौरान एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर ईंट पत्थर फींकने लगे। लाठी डंडों से हमला किया जाने लगा। इसी दौरान एक युवक सुआ ले आया और वहां झगड़ा कर रहे लोगों पर हमला करने लगा।

मौके पर मची अफरातफरी

बताया जा रहा है कि निषाद समाज के लोगों और पार्किंग संचालक के मध्य हुए विवाद के दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। यमुना दर्शन करने आए श्रद्धालु सुरक्षित स्थानों की तरफ दौड़ने लगे। करीब 15 मिनट तक जमकर हुए विवाद के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद झगड़े में घायल आधा दर्जन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article