क्रिकेट

Asia Cup 2025 Full Schedule Date & Venue: ऐसा है एशिया कप 2025 का पूरा शेड्यूल, जानिए कौन सी टीम कब और कहां खेलेगी मैच

Asia Cup 2025 Full Schedule Annaunced: भारत की मेजबानी में एशिया कप 2025 का आयोजन यूएई में 9 से 28 सितंबर के बीच होने जा रहा है। जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

Image

एशिया कप 2025 पूरा कार्यक्रम (फोटो क्रेडिट ACC)

Asia Cup 2025 Schedule: एशियाई क्रिकेट काउंसिल ने भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले एशिया कप 2025 के शेड्यूल का आधिकारिक तौर पर शनिवार 26 जुलाई को कर दिया। टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में 9 से 28 सितंबर के बीच होगा। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग लेंगी। जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान को जगह मिली है। वहीं ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमें हैं। ग्रुप दौर के मैच 9 से 19 सितंबर के बीच खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप-दो टीमें सुपर फोर राउंड में एक दूसरे से भिड़ेंगी। सुपर फोर राउंड के मैच 20 से 26 सितंबर के बीच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा।

14 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला( Asia Cup 2025 India vs Pakistan Match Date)

टूर्नामेंट का आगाज 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच भिड़ंत के साथ होगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 14 सितंबर, 2025 को दुबई में खेला जाएगा। भारतीय टीम 19 सितंबर को ग्रुप दौर में अपना आखिरी मुकाबला ओमान के खिलाफ अबु धाबी खेलेगी।

पाकिस्तान 12 सितंबर को खेलेगा पहला मैच (Pakistan Schedule in Asia Cup 2025)

पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत 12 सितंबर को ओमान के खिलाफ दुबई में करेगी। पाकिस्तान अपने दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया से 14 सितंबर को दुबई में भिड़ेगी। पाकिस्तान अपना ग्रुप दौर में आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को यूएई के खिलाफ दुबई में खेलेगा।

सुपर फोर राउंड में 21 सितंबर को हो सकती है भारत-पाक भिड़ंत (India vs Pakistan Super Four Match Date)

भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर फोर राउंड में भी भिड़ंत 21 सितंबर को हो सकती है। ये मुकाबला ग्रुप ए की टॉप-2 टीमों के बीच होना है। ग्रुप की दो टीमें ओमान और यूएई हैं। ऐसे में भारत पाकिस्तान का सुपर-फोर राउंड में पहुंचा और 21 सितंबर को दूसरी बार टूर्नामेंट में भिड़ना तय है।

ऐसा है टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल(Asia Cup 2025 Full Schedule, Date, Match Venue)

ग्रुप राउंड मैच शेड्यूल

क्रमांकतारीखमैच वेन्यूटाइम
19 सितंबर, 2025अफगानिस्तान बनाम हांगकांग (ग्रुप बी)अबु धाबी07:30 PM
210 सितंबर, 2025भारत बनाम यूएई (ग्रुप ए)दुबई07:30 PM
311 सितंबर, 2025बांग्लादेश बनाम हांगकांग (ग्रुप बी)अबु धाबी07:30 PM
412 सितंबर, 2025पाकिस्तान बनाम ओमान (ग्रुप ए)दुबई07:30 PM
513 सितंबर, 2025बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (ग्रुप बी)अबु धाबी07:30 PM
614 सितंबर, 2025भारत बनाम पाकिस्तान (ग्रुप ए)दुबई07:30 PM
715 सितंबर, 2025श्रीलंका बनाम हांगकांग (ग्रुप बी)दुबई07:30 PM
815 सितंबर, 2025ओमान बनाम यूएई (ग्रुप ए)अबु धाबी05:30 PM
916 सितंबर, 2025बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (ग्रुप बी)अबु धाबी07:30 PM
1017 सितंबर, 2025पाकिस्तान बनाम यूएई (ग्रुप ए)दुबई07:30 PM
1118 सितंबर, 2025श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (ग्रुप बी)अबु धाबी07:30 PM
1219 सितंबर, 2025भारत बनाम ओमान (ग्रुप ए)अबु धाबी07:30 PM

सुपर फोर राउंड शेड्यूल (Asia Cup 2025 Super Four Schedule)

क्रमांकतारीखमैचवेन्यू टाइम
120 सितंबर, 2025बी 1 vs बी 207:30 PM
221 सितंबर, 2025ए 1 vs ए 2 07:30 PM
323 सितंबर, 2025ए 2 vs बी 1 07:30 PM
424 सितंबर, 2025ए 1 vs बी 207:30 PM
525 सितंबर, 2025ए 2 vs बी2 07:30 PM
626 सितंबर, 2025ए 1 vs बी 107:30 PM

फाइनल मैच ( Asia Cup 2025 Final Match Date)

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। सुपर फोर राउंड में टॉप 2 में रहने वाली टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article