एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक में इस बात पर फैसला कर लिया गया कि एशिया कप 2023 खेलने के लिए टीम इंडिया, पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। लेकिन नया वेन्यू क्या होगा, इस बात का फैसला मार्च में आईसीसी और एसीसी की बैठक के बाद लिया जाएगा। बीसीसीआई के इस फैसले को पाकिस्तान पचा नहीं पा रहा है, और अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने इस मुद्दे पर विवादित बयान दिया है।
उन्होंने एक पब्लिक इवेंट के दौरान कहा 'यदि भारतीय टीम क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आना चाहती है तो भाड़ में जाए। मैं हमेशा पाकिस्तान का समर्थन करता हूं। आप जानते हैं कि जब कभी भी यह मुद्दा उठता है, मैं भारत को छोड़ता नहीं हूं। यह चीजें हमें अपनी तरफ से देखनी होगी और इसके लिए लड़ना होगा। हमें मेजबानी की चिंता नहीं करनी है, क्योंकि यह आईसीसी का काम है।
अगर आईसीसी इसे संभाल नहीं पाती है तो उसके गवर्निंग बॉडी होने का कोई मतलब नहीं है। उन्हें हर टीम के लिए समान्य नियम लागू करने की जरुरत है। यदि टीम नहीं आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इंडिया होगा अपने लिए होगा, हमारे लिए नहीं है'
आपको बता दें कि इस पूरे मुद्दे की शुरुआत अक्टूबर में हुई थी, जब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एशिया कप को न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट करने की बात कही थी। इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी धमकी दी थी कि यदि ऐसा हुआ तो भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम नहीं जाएगी। हालांकि, बाद में रमीज राजा ने इस बात से पलड़ा झाड़ लिया था कि उन्होंने इसको लेकर आईसीसी से कोई बात की है। पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स की बात करें तो एक बार फिर पीसीबी ने वर्ल्ड कप में न जाने की धमकी दी है, यदि एशिया कप पाकिस्तान से बाहर खेला गया
