ICC Test Ranking Ashwin: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कहर बरपाने वाले भारतीय गेंदबाज रवि अश्विन एक बार फिर नंबर-1 गेंदबाज बने गए हैं। बुधवार को आईसीसी के ताजा रैंकिंग में 36 साल के रवि अश्विन 869 अंक के साथ टेबल में पहले नंबर पर हैं, जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 859 अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। पिछले हफ्ते दोनों खिलाड़ी संयुक्त रूप से नंबर-1 पर पहुंच गए थे।
जडेजा-बुमराह को हुआ नुकसान
टेस्ट रैकिंग में टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और चोट के बाद वापसी करने वाले रवींद्र जडेजा को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। जसप्रीत बुमराह 780 अंक के साथ टेबल में छठे से सातवें नंबर पर खिसक गए हैं। उनका पीछे दिनों न्यूजीलैंड में कमर का ऑपरेशन हुआ था। वहीं, चोट के बाद वापसी करने वाले रवींद्र जडेजा भी एक स्थान नीचे आ गए हैं। वे अब 753 अंक के साथ 9वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले अक्षर पटेल नें गेंदबाजी में लंबी छलांग लगाई है। वे छह स्थानों की सुधार करते हुए 578 अंक के साथ 28वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, उमेश यादव को छह स्थान का नुकसान हुआ है।
दोनों खिलाड़ी संयुक्त रूप से थे नंबर-1
रवि अश्विन पिछले हफ्ते दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बने थे। लेकिन एक सप्ताह के बाद ही इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन उनके करीब पहुंच गए थे। रवि अश्विन 859 अंक के साथ टॉप पर थे। वहीं, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी 859 अंक के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे। इससे पहले अश्विन 10 अक्टूबर 2016 को दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बने थे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिए थे 25 विकेट
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में रवि अश्विन टॉप विकेटटेकर थे। उन्होंने 4 टेस्ट मैचों के 8 पारियों में 2.59 की इकोनॉमी के तहत 25 विकेट चटकाए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर भी भारतीय गेंदबाज का कब्जा रहा था। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्होंने 4 मैचों के 8 पारियों में 2.57 की इकोनॉमी के तहत कुल 22 विकेट लिए थे। वहीं, 22 विकेट के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन तीसरे नंबर पर रहे थे।
