Lovlina Borgohain Wins Asiad Boxing Gold Medal: अपने 29वें जन्मदिन पर आज (शुक्रवार, 2 अक्टूबर) भारतीय महिला मुक्केबाज व टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने एशियन गेम्स में कमाल करते हुए 75 किलोग्राम फाइनल में चीन की मुक्केबाज बाउ जीई को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में 5-0 से जजों की आम सहमति वाले फैसले के बाद स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में लवलीना ने पहले राउंड में चीन की मुक्केबाज द्वारा आक्रमक रवैया अपनाने के बावजूद ये राउंड 3-2 से अपने नाम कर लिया। इसके बाद दूसरे राउंड में लवलीना ने कुछ बेहद प्रभावी पंच लगाए जिसके दम पर इस राउंड में वो चीन की मुक्केबाज पर बहुत भारी पड़ीं और ये राउंड उन्होंने 4-1 से अपने नाम किया। इस तरह दो राउंड के बाद लवलीना 2-0 की अहम बढ़त ले चुकी थीं। अंतिम राउंड में बाउ जीई ने काफी पंच लवलीना की तरफ फेंके लेकिन ज्यादातर से लवलीना बचती निकलीं और जो पंच लवलीना ने लगाए वो सही जगह पर लगे, इसी कारण जजों ने अंतिम फैसला 5-0 से लवलीना के पक्ष में दिया।
इससे पहले, लवलीना ने बुधवार को एशियाई खेल 2026 के सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की नतालिया बोगदानोवा को 3-2 के स्प्लिट फैसले से हराकर महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बनाई थी। भारतीय बॉक्सर ने कड़े मुकाबले में बोगदानोवा की कड़ी चुनौती का सामना करते हुए गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की की थी।
उससे पहले, लवलीना बोरगोहेन ने सोमवार को आइची-नागोया में महिलाओं के 75 किग्रा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया की 2010 एशियाई खेलों की ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट सियोंग सुयोन को हराकर देश के लिए एक और बॉक्सिंग मेडल पक्का किया था। लवलीना ने उस मुकाबले में सर्वसम्मत फैसले से सियोंग को 5-0 से हराया था और सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी।
एशियन गेम्स में अब तक भारत के मेडल
भारत ने अब तक 70 मेडल जीते हैं (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34 ब्रॉन्ज)
