क्रिकेट

AUS Vs ENG, Ashes Series 2025 Match Timing: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टक्कर, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

AUS Vs ENG Ashes Series 2025 Match Time (एशेज सीरीज इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया) kal ka Match Kitne Baje Shuru Hoga: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की एशेज सीरीज का पहला मैच शुक्रवार (21 नवंबर 2025) से खेला जाने वाला है। आइए जानते हैं कि इस धमाकेदार मैच की शुरुआत कितने बजे से होने वाली है।

Image

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मैच कितने बजे शुरू होगा

AUS Vs ENG Ashes Series 2025 Match Time (एशेज सीरीज इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया): टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता एशेज सीरीज 2025 का आगाज़ कल, 21 नवंबर से पर्थ स्टेडियम में होने जा रहा है। इंग्लैंड की टीम एक बार फिर 'द एशेज' (एशेज की ट्रॉफी) को ऑस्ट्रेलिया की धरती से वापस लाने के लिए अपना अभियान शुरू करेगी। इंग्लैंड के लिए यह चुनौती बेहद मुश्किल रही है, क्योंकि उन्होंने 2010-11 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में कोई एशेज सीरीज नहीं जीती है और पिछले 15 टेस्ट में से 13 गंवाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया को दो बड़े झटके

सीरीज के पहले टेस्ट से पहले मेजबान ऑस्ट्रेलिया को दो बड़े झटके लगे हैं। नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण बाहर हो गए हैं, जबकि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण नाम वापस ले चुके हैं। इन दोनों की अनुपस्थिति में अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ टीम की कमान संभालेंगे।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 361 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 152 और इंग्लैंड ने 110 जीते हैं, जबकि 99 मैच ड्रॉ रहे हैं। एशेज प्रतियोगिताओं में, ऑस्ट्रेलिया 142 जीत के साथ आगे है। इंग्लैंड का उच्चतम टीम स्कोर 903/7 (घोषित, 1938) है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर 36 रन (1902) है।

कब खेला जाएगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट (ENG vs AUS 1st Test Match Date)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 21 नवंबर, शुक्रवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट (ENG vs AUS 1st Test Match Venue)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट (ENG vs AUS 1st Test Match Timing)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट भारतीय समयनुसार सुबह 8 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस 7.30 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट (ENG vs AUS 1st Test Match On Tv)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (ENG vs AUS 1st Test Match Live Streaming)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देखी जा सकती है।

पहले टेस्ट के लिए टीम स्क्वॉड:

ऑस्ट्रेलिया (स्टीव स्मिथ-कप्तान): स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर।

इंग्लैंड (बेन स्टोक्स-कप्तान): जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), मार्क वुड।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article