क्रिकेट

अमनजोत कौर का वनडे डेब्यू पर धमाल, बांग्लादेश के खिलाफ झटके 4 विकेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 16, 2023, 03:22 PM IST

भारतीय महिला टीम की डेब्यूटांट तेज गेंदबाज ने अपने वनडे करियर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। कौर ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच मे 4 विकेट झटके और बांग्लादेश की टीम को केवल 152 रन ही बनाने दिए। 3 मैच की टी20 सीरीज जीतने वाली हरमन ब्रिगेड के सामने 153 रन का लक्ष्य है।

Image

अमनजीत कौर का ड्रीम डेब्यू (साभार-BCCI Women)

KEY HIGHLIGHTS
  • अमनजीत कौर का ड्रीम डेब्यू
  • पहले ही वनडे में झटके 4 विकेट
  • बांग्लादेश की टीम 152 रन पर सिमटी

भारत की युवा तेज गेंदबाज अमनजोत कौर ने वनडे में पदार्पण पर 31 रन देकर चार विकेट हासिल किये, जिससे बांग्लादेश की टीम रविवार को यहां बारिश से प्रभावित शुरूआती एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 43 ओवर में 152 रन पर सिमट गयी। इस 23 साल की गेंदबाज ने सलामी बल्लेबाज मुर्शिदा खातून, फरगना हक, कप्तान निगार सुल्ताना और राबिया खान के विकेट झटके जिससे बांग्लादेश की टीम बारिश के कारण 44-44 ओवर के किये गये मैच में जूझती नजर आयी।

निगार सुल्ताना घरेलू टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं, उन्होंने शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में 39 रन की पारी खेलने के अलावा फरगना हक (27 रन) के साथ 49 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभायी। बांग्लादेश की अंतिम बल्लेबाज शोर्ना अख्तर 44वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरी क्योंकि वह चोटिल थीं।

इससे पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। अमनजोत और बायें हाथ की स्पिनर अनुषा बारेड्डी ने वनडे पदार्पण किया जबकि शीर्ष क्रम की बल्लेबाज प्रिया पूनिया ने 2021 के बाद पहली बार भारतीय टीम में वापसी की।

बांग्लादेश के लिए शोर्ना अख्तर ने अपना वनडे पदार्पण किया।

हरमप्रीत कौर की टीम टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर चुकी है। अब 3 मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में हुई है। टीम के सामने जीत के लिए 153 रन का लक्ष्य है, जो भारतीय बैटिंग लाइनअप देखकर मुश्किल नहीं लग रही है।

End of Article