क्रिकेट

IND vs AUS: विशाखापट्टनम में मैदान पर उतरते ही इस भारतीय खिलाड़ी ने बनाया एक और रिकॉर्ड

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 19, 2023, 02:55 PM IST

Axar patel play 50th ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम के गेंदबाज ऑलराउंडर अक्षर पटेल विशाखापट्टनम के मैदान पर उतरते ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनका पिछले कुछ मैचों में बल्ला और गेंद दोनों जमकर चल रहा है।

Image

अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा। (फोटो- अक्षर पटेल के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Axar patel play 50th ODI: टेस्ट के बाद वनडे सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएसआर रेड्डी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में 29 साल के गेंदबाज ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी टीम में शामिल किया है। टीम में शामिल होने ही उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे भारत के लिए 50वां वनडे मैच खेलने उतरे।

50 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं अक्षर

अक्षर पटेल का शानदार प्रदर्शन जारी है। 2014 में डेब्यू करने वाले अक्षर पटेल का अभी तक का सफर काफी अच्छा रहा है। वे 49 वनडे मैचों में 4.44 की इकोनामी से 56 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा वे टीम के लिए 105.24 की स्ट्राइक रेट से 381 रन बना चुके हैं। इसमें दो अर्धशतक भी शामिल है। इसके अलावा अक्षर 12 टेस्ट में भी 50 विकेट लिए चुके हैं, जबकि 40 टी20 में 37 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं, टेस्ट में चार अर्धशतकीय पारी की मदद से 513 रन और एक अर्धशतक के साथ टी20 में 288 रन बनाए हैं। टीम को एक बार फिर अक्षर से ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद है। अक्षर भी टीम के भरोसे पर उतरने की कोशिश करेंगे।

तीन शतक जमाए हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

वनडे सीरीज से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज पर भारत ने 2-1 से कब्जा जमाया था। अक्षर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में तीन अर्धशतक जमाए थे। उन्होंने नागपुर में 84 रन की पारी खेली थी, जबकि दिल्ली में 74 रन और अपने होम ग्राउंड पर 79 रन की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान वे तीन विकेट भी चटकाए थे। नागपुर में एक विकेट, जबकि अहमदाबाद में दो विकेट लिए थे। वहीं, दिल्ली और इंदौर में सफलता नहीं मिल पाई थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article