क्रिकेट

Today Cricket Match 17 March 2026: आज किसका मैच है, यहां जानिए शेड्यूल

Today Match 17 March 2026, NZ vs SA 2nd T20I Timing: आज (17 मार्च 2026) क्रिकेट प्रशंसकों को एक और दिलचस्प मैच देखने को मिलने जा रहा है। टी20 विश्व कप के बाद खेली जा रही पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में ये मुकाबला होने जा रहा है। यहां जानिए आज के मैच का समय, टीमें और मैदान।

Image

आज किसका मैच है

KEY HIGHLIGHTS
  • आज किसका मैच है
  • न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमों की टक्कर
  • 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच

Today Match Schedule 17 March 2026: क्रिकेट का रोमांच टी20 विश्व कप 2026 के बाद भी खत्म नहीं हुआ है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद जहां पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज हुई जिसमें बांग्लादेश ने 11 साल बाद पाकिस्तान को वनडे सीरीज में हराया। वहीं अब एक और क्रिकेट सीरीज चल रही है जो बेहद रोमांचक है। इस टी20 सीरीज का आज दूसरा मैच होने जा रहा है। आइए जानते हैं कि आज किसका मैच है और कितने बजे होगा।

आज किसका मैच हैः आज का मैच न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। ये 5 टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला है। टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ये दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं जहां न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब दक्षिण अफ्रीकी टीम अधिकतर नए खिलाड़ियों के साथ न्यूजीलैंड के दौरे पर है। इस सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप सेमीफाइनल की हार का बदला शानदार अंदाज में लिया था। उन्होंने न्यूजीलैंड को 91 रन पर ऑल-आउट करके 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब जान लेते हैं आज का मैच कब और कहां होने वाला है और कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन।

कब और कहां होने जा रहा है आज का मैच? (Today Match Schedule, 17 March 2026, Wednesday)

किसका मैच कहां हो रहा है मैच मैच का समय
न्यूजीलैंडदक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20सिडोन पार्क (हैमिल्टन)भारतीय समय के मुताबिक सुबह 11:45 बजे

भारत में टीवी पर कहां देखें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (NZ vs SA 2nd T20 Match On TV In India)

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल पर देखा जा सकता है।

कहां देखें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (NZ vs SA 2nd T20 Match Live Streaming In India)

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

आज दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11 (South Africa And New Zealand Playing 11 In 2nd T20I)

साउथ अफ्रीका प्लेइंग 11- टोनी डी जॉर्जी, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, वियान मुल्डर, जॉर्ज लिंडे, जेराल्ड कोएट्जे, केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नकोबानी मोकोएना।

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11- डेवन कॉन्वे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, टॉम लैथम, निक केली, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, कोल मैककॉन्ची, जोश क्लार्कसन, काइल जैमिसन, लॉकी फर्ग्यूसन और बेन सियर्स।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article