क्रिकेट

Today IPL Match 28 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए मुकाबले का शेड्यूल

Today IPL Match 28 April 2026: आईपीएल 2026 में आज (28 अप्रैल, मंगलवार) एक मुकाबले में दो बड़ी टीमें आमने-सामने होंगी। इन दोनों ही टीमों में कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर आमने-सामने होंगे और दोनों ही टीमें आईपीएल 2026 अंक तालिका में बढ़त लेने की होड़ लगी होगी। पहली टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। वहीं, दूसरी टीम चौथी स्थान पर है।

Image

आज किसका मैच।

Today IPL Match 28 April 2026: आईपीएल 2026 में आज (28 अप्रैल, मंगलवार) एक मुकाबले में दो बड़ी टीमें आमने-सामने होंगी। इन दोनों ही टीमों में कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर आमने-सामने होंगे। साथ ही दोनों ही टीमें आईपीएल 2026 अंक तालिका में बढ़त लेने की होड़ लगी होगी। टूर्नामेंट में अब तक 39 मैच खेले जा चुके हैं और अभी भी लंबा सफर बाकी है। ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ यहां से धीरे-धीरे दिलचस्प होनी शुरू हो जाएगी।

आईपीएल में आज पहला मैच किसका हैः आज आईपीएल 2026 में एक मुकाबला खेला जाएगा। शाम 7:30 बजे खेले जाने वाले इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती होगी। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य जैसे धकाड़ बल्लेबाज एक दूसरे के सामने होंगे।

आज खेला जाएगा 40वां मैच

आईपीएल 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से न्यू चंडीगढ़ में होगा। पंजाब किंग्स इस सीजन इकलौती ऐसी टीम है, जिसने अब तक हार का मुंह नहीं देखा है। दूसरी ओर युवा खिलाड़ियों से भरी राजस्थान ने लगातार चार जीत से सीजन शुरू करने के बाद उन्हें पिछले चार में से केवल एक मैच में जीत मिली है। इसके बावजूद वे फिलहाल टॉप-4 में बने हुए हैं।

छक्के लाने की होगी जंग

पंजाब किंग्स और राजस्थान इस सीजन में छक्के लगाने के मामले में सबसे विस्फोटक टीमों में रही हैं, खासकर पावरप्ले में। वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर अलग-अलग सिक्स-हिटिंग चार्ट में आगे हैं, इसलिए यह मुकाबला छक्कों की बारिश वाला हो सकता है।

पंजाब किंग्स प्रति पारी लगभग 15 छक्कों (14.8) के औसत के साथ इस सूची में सबसे आगे है, जबकि राजस्थान का औसत 9 छक्के प्रति पारी है। टीम के तौर पर सबसे ज्यादा छक्कों की सूची में हैदराबाद (92) पहले, पंजाब (89) दूसरे और राजस्थान (72) चौथे स्थान पर है। वैभव सूर्यवंशी 32 छक्कों के साथ सबसे आगे हैं, जबकि प्रियांश (25) और श्रेयस (21) भी शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article