48 घंटे में दूसरी बार ढहा दिल्ली का किला, IPL में बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की घातक गेंदबाजी के आगे दिल्ली के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। 8 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद 75 रन पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई। इस खराब बल्लेबाजी के चलते दिल्ली ने आईपीएल इतिहास में शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया। आइए जानते हैं वो रिकॉर्ड क्या है।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Apr 27 2026, 21:51 IST
अर्श से फर्श पर दिल्लीImage Credit : IPL/BCCI01 / 07

अर्श से फर्श पर दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स की किस्मत पिछले कुछ मैच से खराब चल रही है। पंजाब के खिलाफ 264 रन बनाने के बाद भी उसे चार विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। अब 48 घंटे बाद एक बार फिर होम ग्राउंड पर दिल्ली अर्श से फर्श पर आ गई। दिल्ली ने आईपीएल 2026 का सबसे छोटा स्कोर बनाया। पूरी टीम 75 रन बनाकर सिमट गई।

आरसीबी ने जीता टॉसImage Credit : IPL/BCCI02 / 07

आरसीबी ने जीता टॉस

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम पर आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टीम में तीन बदलाव किए। सहिल परख और काइल जेमिसन को दिल्ली की तरफ से डेब्यू करवाया। वही दुष्मंता चमीरा को प्लेइंग इलेवन में जगह दी।

भुवी ने पहले ओवर में दिया झटकाImage Credit : IPL/BCCI03 / 07

भुवी ने पहले ओवर में दिया झटका

हालांकि, भुवनेश्वर कुमार ने दिल्ली की शुरुआत खराब कर दी। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर डेब्यूटेंट साहिल परख को क्लीन बोल्ड कर टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद जोश हेजलवलुड ने दूसरे ओवर में इनफॉर्म बल्लेबाज केएल राहुल को आउट कर बहुत बड़ा झटका दिया।

दिल्ली के नाम शर्मनाक रिकॉर्डImage Credit : IPL/BCCI04 / 07

दिल्ली के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

इसके बाद तो विकेटों की झड़ी लग गई। दिल्ली ने 8 रन के स्कोर पर अपने छह विकेट गंवा दिए। भुवनेश्वर कुमार ने तीन और जोश हेजलवुड ने तीन विकेट चटकाए। दिल्ली ने पहले पावरप्ले में मात्र 13 रन बनाए, जिससे उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

15 पुराने इतिहास को दोहरायाImage Credit : IPL/BCCI05 / 07

15 पुराने इतिहास को दोहराया

आईपीएल इतिहास में पहले 6 ओवर में दिल्ली ने सबसे छोटा स्कोर बनाया। दिल्ली ने छह ओवर में 6 विकेट गंवाकर 13 रन बनाए। दिल्ली ने 15 साल पुराने रिकॉर्ड को दोहरा दिया। साल 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरल ने 1 से 6 ओवर में छह विकेट गंवाए थे।

आईपीएल के पावर प्ले में सबसे छोटा स्कोरImage Credit : IPL/BCCI06 / 07

आईपीएल के पावर प्ले में सबसे छोटा स्कोर

वहीं, आईपीएल के पहले पावरप्ले में सबसे छोटे स्कोर की बात करें तो दिल्ली से पहले साल 2009 में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी के खिलाफ 2 विकेट के नुकसान पर 14 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद मौजूद है। साल 2022 में राजस्थान के खिलाफ 14 रन बनाकर तीन विकेट गंवाए थे।

टॉप पर दिल्ली कैपिटल्सImage Credit : IPL/BCCI07 / 07

टॉप पर दिल्ली कैपिटल्स

सीएसके ने तीन बार पहले पावरप्ले में छोटा स्कोर बनाया है। साल 2011 में 15 रन पर दो विकेट, साल 2015 में 16 रन पर एक विकेट और तीसरी बार 2019 में 16 रन बनाकर एक विकेट गंवाए थे। हालांकि, अब दिल्ली टॉप पर आ गई है। दिल्ली की पूरी टीम 16.3 ओवर में सिमट गई। जोश हेजलवुड ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर चार विकेट तो भुवनेश्वर कुमार ने 3 ओवर में पांच रन देकर तीन विकेट चटकाए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!