क्रिकेट

Aaj ka IPL Match kahan hoga, DC vs SRH: दिल्ली वर्सेज हैदराबाद आज का आईपीएल मैच कहां होगा

DC vs SRH, Aaj ka IPL Match kahan hoga, दिल्ली वर्सेज हैदराबाद आज का आईपीएल मैच कहां खेला जाएगा: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 36वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से होने वाली है। इस रोमांचक मैच में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मुकाबले का आयोजन कहां किया जाने वाला है।

Image

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो- AP)

DC vs SRH Aaj ka IPL Match kahan Hoga: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार (20 अप्रेल 2024) को मैच का आयोजन दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley stadium) में किया जाने वाला है। मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) से होने वाली है। मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के हाथों में है।

इस मुकाबले में एक तरफ जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार दो मैच जीतकर आ रही है। वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीत की हैट्रिक दर्ज करके आ रही है। ऐसे में दोनों ही विजेता टीमों के बीच जीत के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

दिल्ली -हैदराबाद के बीच मैच कहां होगा (DC vs SRH Match Venue)

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच का आयोजन दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में किया जाने वाला है। ये इस मैदान पर इस सीजन का पहला मैच है ऐसे में नई पिच पर दोनों ही टीमों का दबदबा रहेगा। मैदान छोटा है ऐसे में चौकों-छक्कों की झड़ी देखने को मिल सकती है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (DC vs SRH Squad)

सनराइजर्स हैदराबाद: जयदेव उनादकट, जे सुब्रमण्यन, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, पैट कमिंस (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, ग्लेन फिलिप्स, नितीश रेड्डी, मार्को यानसेन, अभिषेक शर्मा, उपेंद्र यादव, राहुल त्रिपाठी, ऐडन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक अग्रवाल, अब्दुल समद, आकाश महाराज सिंह, वानिंदु हसरंगा और उमरान मलिक।

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी साव, स्वस्तिक चिकारा, यश ढुल, एनरिच नॉर्किया, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, रसिक डार, विकी ओस्तवाल, अक्षर पटेल, जैक फ्रेजर गुर्क, ललित यादव, मिचेल मार्श, सुमित कुमार, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, शाइ होप, ट्रिस्टन स्टब्स ।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article