2026 IPL Auction, DC Team Players List: आईपीएल 2026 में ऑक्शन के बाद ऐसी है दिल्ली कैपिटल्स की टीम
- Authored by: समीर कुमार ठाकुर
- Updated Dec 16, 2025, 09:38 PM IST
2026 IPL Auction, DC Team Players List Live Updates: आईपीएल ऑक्शन 2026, DC Full Squad IPL 2026, Delhi Released, Retained Players List, IPL Auction (डीसी न्यूज़ आईपीएल): आईपीएल ऑक्शन 2026 में दिल्ली कैपिटल्स 21.8 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरी और उसे 8 खाली स्लॉट पूरे किए।
दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड (IPL)
DC Full Squad 2026, Delhi Capitals Players List (आईपीएल दिल्ली कैपिटल्स): आईपीएल ऑक्शन 2026 में जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम उतरी। दिल्ली ने पहले खिलाड़ी के तौर पर विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर को स्क्वॉड में शामिल किया। मिलर बेस प्राइस 2 करोड़ में इस टीम के साथ जुड़े। इसके अलावा टीम केएल राहुल का जोड़ीदार ढूंढने में भी कामयाब रही। बेन डकेट को दिल्ली ने 2 करोड़ की बेस प्राइस पर साथ जोड़ा। इस बार टीम ऑक्शन में 21.8 करोड़ रुपये के साथ ऑक्शन टेबल पर उतरी थी और उसके सामने 8 खाली स्लॉट को भरने की चुनौती थी, जिसमें 5 ओवरसीज खिलाड़ी शामिल थे। ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने नीतीश राणा को ट्रेड किया है जो एक बढ़िया कदम है। इनफॉर्म नीतीश राणा को उसने 4.2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में जगह दी थी। दिल्ली उन दुर्भाग्यशाली टीमों में से है जिसके पास 18 सीजन के बाद भी कोई ट्रॉफी नहीं है। इन 18 सालों में टीम केवल एक बार साल 2020 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में फाइनल तक पहुंची है।
दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को किया था रिलीज (Delhi Capitas Released Players list)
फॉफ डुप्लेसी, जैक फ्रेजर मैक्गर्क, डेवोन फरेरा, सदीकुल्लाह अटल, मनवंथ कुमार, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे।
आईपीएल 2026 की नीलामी के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम (Delhi Capitas Squad After IPL 2026 Auction)
| खिलाड़ी | रोल | बेस प्राइस | कीमत |
| अक्षर पटेल | ऑलराउंडर | 16.5 करोड़ | |
| केएल राहुल | विकेटकीपर बल्लेबाज | 2 करोड़ | 14 करोड़ |
| कुलदीप यादव | स्पिन गेंदबाज | 13.25 करोड़ | |
| मिचेल स्टार्क | तेज गेंदबाज | 2 करोड़ | 11.75 करोड़ |
| टी नटराजन | तेज गेंदबाज | 2 करोड़ | 10.75 करोड़ |
| ट्रिस्टन स्टब्स | बल्लेबाज | 10 करोड़ | |
| मुकेश कुमार | तेज गेंदबाज | 2 करोड़ | 8 करोड़ |
| हैरी ब्रूक | बल्लेबाज | 2 करोड़ | 6.25 करोड़ |
| अभिषेक पोरेल | विकेटकीपर बल्लेबाज | 4 करोड़ | |
| आशुतोष शर्मा | ऑलराउंडर | 30 लाख | 3.8 करोड़ |
| समीर रिजवी | ऑलराउंडर | 30 लाख | 95 लाख |
| दुश्मंथा चमीरा | तेज गेंदबाज | 75 लाख | 75 लाख |
| विप्रज निगम | ऑलराउंडर | 30 लाख | 50 लाख |
| करुण नायर | बल्लेबाज | 30 लाख | 50 लाख |
| माधव तिवारी | ऑलराउंडर | 30 लाख | 40 लाख |
| त्रिपुराना विजय | ऑलराउंडर | 30 लाख | 30 लाख |
| अजय मंडल | ऑलराउंडर | 30 लाख | 30 लाख |
| डेविड मिलर | बल्लेबाज | 2 करोड़ | 2 करोड़ |
| बेन डकेट | विकेटकीपर बल्लेबाज | 2 करोड़ | 2 करोड़ |
| आकिब नबी डार | ऑलराउंडर | 30 लाख | 8 करोड़ 40 लाख |
| पथुम निसांका | बल्लेबाज | 75 लाख | 4 करोड़ |
| काइल जैमिसन | गेंदबाज | 2 करोड़ | 2 करोड़ |
| लुंगी एन्गिडी | गेंदबाज | 2 करोड़ | 2 करोड़ |
| पृथ्वी शॉ | बल्लेबाज | 75 लाख | 75 लाख |
| साहिल पारख | 30 लाख | 30 लाख |
ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, करुण नायर, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल(कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा। नीतीश राणा(ट्रेड के जरिए राजस्थान से किया शामिल)
IPL 2025 में कैसा रहा था दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन (Delhi Capitas Performance in IPL 2025)
दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2025 में नए कप्तान अक्षर पटेल के साथ मैदान में उतरी। दिल्ली कैपिटल्स ने कुल 14 मैच आईपीएल के 18वें सीजन में खेले जिसमें से 7 में उसे जीत मिली और 6 में हार का सामना करना पड़ा जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स की टीम टॉप पर चल रही थी लेकिन सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ा टीम की रैंकिंग नीचे गिरती गई। दिल्ली के पास अंत तक प्लेऑफ में पहुंचने की स्थिति थी लेकिन एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और दिल्ली को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। ऐसे में दिल्ली की टीम नए सीजन में नए जोश, उमंग और उत्साह के साथ मैदान में उतरना चाहेगी।
आईपीएल 2026 की अन्य टीमों के स्क्वॉड यहां देखें
ऑक्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वॉड-
केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष, अक्षर पटेल, दुश्मंथा चमीरा, करुण नायर, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, नीतीश राणा, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, आकिब नबी, पथुम निसांका, लुंगी एन्गिडी, बेन डकेट, डेविड मिलर, पृथ्वी शॉ, साहिल पारख, काइल जैमीसन।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवे टी20 मैच का लाइव स्कोर की हर अपडेट (IND Vs SA Live Score Today Match) के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।