सीएम भगवंत मान का ऐलान, रजत पदक जीतने पर विकास ठाकुर को 50 लाख देगी पंजाब सरकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2022, 03:05 PM IST

CWG 2022, Vikas Thakur to recieve 50 Lakhs on winning bronze medal: पंजाब सरकार ने भारतीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कांस्य पदक जीतने पर 50 लाख रुपये की इनामी राशि देने का ऐलान किया है।

सीएम भगवंत मान का ऐलान, रजत पदक जीतने पर विकास ठाकुर को 50 लाख देगी पंजाब सरकार

भारतीय भारोत्तोलक विकास ठाकुर को बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 96 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीतने पर पंजाब सरकार 50 लाख रुपये का नगद पुरस्कार देगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह घोषणा करते हुए इस हैवीवेट भारोत्तोलक को बधाई भी दी।

लुधियाना के रहने वाले ठाकुर ने कुल 346 किग्रा (स्नैच में 155 और क्लीन एवं जर्क में 191 किग्रा) भार उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। यह राष्ट्रमंडल खेलों में उनका तीसरा पदक है। उन्होंने ग्लास्गो 2014 में रजत और गोल्ड कोस्ट 2018 में कांस्य पदक जीता था।

मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट किया, ‘‘लुधियाना के विकास ठाकुर ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में रजत पदक जीता है। विकास को पंजाब सरकार की खेल नीति के तहत 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। मेरी सरकार पंजाब के खिलाड़ियों को सभी संभव मदद करने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

मान ने मंगलवार को महिला भारोत्तोलक हरजिंदर कौर के लिए 40 लाख रुपये पुरस्कार की घोषणा की थी जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई से शुरू हुए थे।

End of Article