नेशनल बैंक ओपन 2022: नाओमी ओसाका एक बार फिर हुईं चोटिल, पहले मैच से होना पड़ा बाहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2022, 01:29 PM IST

Naomi Osaka in National Bank Open 2022: जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका एक बार फिर चोटिल हो गईं। उन्हें नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट पहले मैच से बाहर होना पड़ा।

नेशनल बैंक ओपन 2022: नाओमी ओसाका एक बार फिर हुईं चोटिल, पहले मैच से होना पड़ा बाहर

टोरंटो: चार बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नाओमी ओसाका कमर की चोट के कारण नेशनल बैंक ओपन के पहले ही दौर से बाहर हो गई । उस समय वह एस्तोनिया की केइया कानेपी से 6-7, 0-3 से पीछे चल रही थीं।

इससे पहले पिछले तीन टूर्नामेंटों में वह पहले या दूसरे दौर में ही बाहर हो गई थीं। फ्रेंच ओपन के बाद यह उनका पहला टूर्नामेंट था। कानेपी का सामना अब स्पेन की गार्बाइन मुगुरूजा से होगा।

अन्य मैचों में कोको गॉ ने अमेरिका की ही मेडिसन ब्रेंगलेम को 6-1, 6-3 से हराया । वहीं चीन की झेंग किनवेन ने कनाडा की रेबेका मारिनो को 3-6, 7-6, 6-4 से मात दी । इटली की कामिला जियोर्जी ने नौवीं वरीयता प्राप्त इंग्लैंड की एम्मा राडूकानू को 7-6, 6-2 से हराया।

End of Article