French Open 2022: इगा स्वितेक बनीं फ्रेंच ओपन महिला एकल चैंपियन, फाइनल में कोको गॉफ को दी मात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 4, 2022, 10:30 PM IST

Iga Swiatek, French Open 2002 Women's Single Champion: पोलैंड की इगा स्वितेक ने फ्रेंच ओपन 2022 का महिला एकल खिताब अपने नाम कर लिया है।

French Open 2022: इगा स्वितेक बनीं फ्रेंच ओपन महिला एकल चैंपियन, फाइनल में कोको गॉफ को दी मात
Photo Credit: AP

पेरिस: दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी इगा स्वितेक ने अमेरिका की 18 वर्षीय कोको गॉफ को 6-1, 6-3 के अंतर से मात देकर फ्रेंच ओपन 2022 का महिला एकल खिताब अपने नाम कर लिया। पोलैंड की स्वितेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिकी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और तकरीबन एक घंटे में खिताबी जीत हासिल कर ली।

दूसरी बार किया फ्रेंच ओपन पर कब्जा
21 वर्षीय स्वितेक का यह दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब है। इससे पहले वो साल 2020 में भी खिताबी जीत हासिल कर चुकी हैं। यह उनके करियर का भी दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इगा दूसरी बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची और दूसरी बार उन्होंने खिताब अपने नाम कर लिया। अमेरिका की 18 वर्षीय कोको गॉफ पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं थी और खिताबी जीत हासिल करने से चूक गईं। 

लगातार 35 मैच जीतने के वीनस विलियम्स के रिकॉर्ड की बराबरी
स्वितेक ने लगातार नौवें फाइनल में सीधे सेट में जीत हासिल की है। साल 2007-08 में जस्टिन हेना हार्डेन के बाद वो ऐसा करने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी हैं। पोलैंड की 21 वर्षीय खिलाड़ी का विजय रथ फरवरी 2022 से जारी है। उन्होंने खिताबी जीत के साथ वीनस विलियम्स के लगातार 35 मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।





स्वितेक ओपन इरा में एक से ज्यादा फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाली 10वीं महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने यह कारनामा तीन साल के अंतराल में दो बार कर दिखाया है। 

End of Article