अध्यात्म

Yamuna Chhath 2024 Date: कब मनाई जाएगी यमुना छठ, जानिए सही तिथि और महत्व

Yamuna Chhath 2024 Date: यमुना छठ का त्योहार मां यमुना को समर्पित है। इस दिन मां यमुना की विधि- विधान के साथ पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब है यमुना छठ और क्या है इसका महत्व।

Image

Yamuna Chhath 2024 Date

Yamuna Chhath 2024 Date: हिंदू धर्म में यमुना छठ का बहुत महत्व है। इस दिन मां यमुना की पूजा की जाती है। इस पर्व को यमुना जयंती के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन मां यमुना धरती पर आईं थी। यमुना छठ का पर्व चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन मनाया जाता है। यह त्योहार खासतौर पर मथुरा और वृंदावन में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पवित्र यमुना में स्नान करने से यम के भय से मुक्ति मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब मनाया जाएगा यमुना छठ और क्या है इसका महत्व।

Yamuna Chhath 2024 Date (यमुना छठ कब है 2024)

यमुना छठ का पर्व हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस त्योहार को चैत्री छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां यमुना की पूरे विधि- विधान के साथ पूजा की जाती है।

Yamuna Chhath 2024 Shubh Muhurat (यमुना छठ शुभ मुहूर्त 2024)

इस साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 13 अप्रैल की रात 12 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इसका समापन 14 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार ये त्योहार 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस स्नान का समय सुबह 4 बजकर 47 मिनट से लेकर 5 बजकर 12 मिनट तक का रहेगा। वहीं इस दिन रवि योग सुबर 5 बजकर 56 मिनट से लेकर 15 अप्रैल को 1 बजे तक रहने वाला है।

Yamuna Chhath 2024 Puja Vidhi (यमुना छठ पूजा विधि)

  • यमुना छठ के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर यमुना स्नान करें।
  • उसके बाद मां यमुना की के तट पर मां यमुना की विधिवत पूजा करें।
  • इस दिन भगवान कृष्ण की भी विधिपूर्वक पूजा की जाती है।
  • इस दिन यमुनाष्टक का पाठ करें और यमुना के तट पर मां को भोग लगाएं।
  • अंत में मां यमुना की आरती करें।

यमुना छठ महत्व (Yamuna Chhath Importance)

सनातन परंपरा में यमुना छठ के पर्व का खास महत्व है। इस दिन यमुना नदी में स्नान करने से यम के भय से मुक्ति मिलती है। यमुना जयंती के मां यमुना के पवित्र जल में स्नान किया जाता है और उनकी विधिवत पूजा की जाती है। इस दिन यमुना में स्नान करने से शनि के प्रकोप से भी छुटकारा मिलता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article