अध्यात्म

लड़कियों को रात में बाल खुले रखने चाहिए या नहीं, जानिए क्या कहते हैं शास्त्र और विज्ञान?

why girls should not sleep with open hair: कई बार हमें सुनने को मिलता है कि लड़कियों को रात में बाल खोलकर नहीं रखना चाहिए। अधिकतर लोग इस मान्यता के पीछे का कारण जानें बगैर ही इसे अपने जीवन में लागू कर लेते हैं। हालांकि कुछ लोग इसे अंधविश्वास से भी जोड़कर देते हैं, तो चलिए जानते हैं कि इस मान्यता के पीछे का असली सत्य क्या है?

Image

लड़कियों को रात में बाल खुले रखने चाहिए या नहीं

why girls should not sleep with open hair: अधिकतर आपने सुना होगा कि लड़कियों को रात में बाल खोलकर नहीं रखने चाहिए। गांव-देहात में तो ये मान्यता ज्यादा मानी जाती है ही, लेकिन शहरों में कई लोग इसका पालन करते हैं। वहीं, आजकल सोशल मीडिया की रील्स में भी इस मान्यता को लेकर अलग-अलगा मान्यताएं सुनने को मिलती हैं।

कोई कहता है कि इससे नकारात्मक शक्ति पीछे लग जाती है तो कोई कहता है कि यह अंधविश्वास है, लेकिन आज हम आपको इस मान्यता के पीछे का असली सत्य बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं लड़कियों को बाल खोलकर न रखने के पीछे क्या कोई वैध कारण है या ये सिर्फ एक अंधविश्वास है।

शास्त्र, ज्योतिष क्या कहते हैं?

शास्त्रों और प्राचीन ग्रंथों में कहीं ये नहीं लिखा है कि महिलाओं को रात में बाल खोलकर सोना वर्जित है। यह सिर्फ लोकमान्यताएं हैं कि बाल को खुला रखने से नकारात्मक शक्तियां आकर्षित होती हैं। उन्हीं लोकमान्यताएं और अंधविश्वास को लोग ग्रंथों की बात मान लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। ग्रंथों और शास्त्रों में ऐसा नहीं लिखा है। हालांकि बाल बांधकर रखना महिला के श्रृंगार का एक हिस्सा रहा है।

अगर ज्योति की मानें तो बालों को चंद्रमा और राहु-केतु से जोड़ा जाता है। रात में चंद्रमा की ऊर्जा तेज होती है और खुले बालों से ये ग्रह कमजोर होते हैं, जिससे मानसिक अस्थिरता हो सकती है। माना जाता है कि जिनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, उन्हें तो बाल खोलकर नहीं रखना चाहिए।

क्या कहता है विज्ञान और आयुर्वेद

आयुर्वेद के अनुसार सिर में कई मर्म बिंदु होते हैं। रात में ठंडी हवा जब खुले बालों के बीच से सीधे सिर पर लगती है तो साइनस, माइग्रेन और सिर दर्द बढ़ जाता है। ढीली चोटी से गर्दन-कंधों पर दबाव कम पड़ता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है।

आधुनिक डर्मेटोलॉजिस्ट और ट्राइकोलॉजिस्ट भी मानते हैं कि रात में करवट बदलते समय खुले बाल आपस में उलझते हैं और सुबह कंघी करते वक्त भारी मात्रा में टूटते हैं। सिल्क स्क्रंची या सॉफ्ट रबर से हल्की चोटी बनाकर सोने से हेयर फॉल 20-30% तक कम हो जाता है। ऐसे में अगर विज्ञान और आयुर्वेद की मानें तो बाल बांधकर सोना ही ज्यादा फायदेमंद होता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article