अध्यात्म

पैसों का हिसाब बिगाड़ सकते हैं ये दिन, वास्तु में बताए गए लेनदेन से जुड़े कुछ जरूरी नियम

Vastu Tips For Money Borrowing : वास्तु केवल आपको घर बनाने और गाड़ी खरीदने के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है। जी हां आज हम आपको ऐसे दिनों के बारे में बताने जा रहे हैं कि जिनमें पैसे का उधार लेन देन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं पैसे के लेनदेन से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स...

Image

पैसे के लेनदेन के लिए वास्तु के नियम!

Vastu Tips For Money Borrowing : धन की बात सिर्फ आर्थिक लेन-देन तक सीमित नहीं है। भारत में इसे मां लक्ष्मी की कृपा, सकारात्मक ऊर्जा और शुभ संकेतों के साथ जोड़ा जाता है। वास्तु शास्त्र इस बात पर भी प्रकाश डालता है कि कब पैसों का लेन-देन करना शुभ होता है और कब पैसे का लेन-देन नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार हर दिन की अपनी अलग ऊर्जा होती है और इसी ऊर्जा का असर हमारे पैसे के लेन-देन के निर्णयों पर पड़ता है। वास्तु विद्वान बताते हैं कि कुछ दिन पैसों के लेन-देन के लिए बहुत शुभ माने जाते हैं, जबकि कुछ दिनों में लेन-देन मां लक्ष्मी को रुष्ट कर सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

पैसे के लेन-देन के लिए शुभ दिन

सबसे पहले सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार धन के लेन-देन विशेष रूप से शुभ माना जाता है। शुक्रवार को विशेष मान्यता है क्योंकि यह दिन मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित है। मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह दोनों ही आर्थिक समृद्धि और सौभाग्य के प्रतीक हैं। यही कारण है कि शुक्रवार के दिन किया गया लेन-देन व्यक्ति के वित्त को मजबूत और स्थिर बनाने में सहायक होता है।

जबकि सोमवार का दिन भगवान शिव और गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इसलिए इन दिनों में पैसे का लेन-देन करना शुभ माना जाता है।

इन दिनों में पैसे के लेन-देन से बचें

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार के दिन पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। यह दिन शनि देव को समर्पित है, जो कर्म, न्याय और कठिन परिश्रम के देवता हैं। वहीं शनिवार के दिन पैसे का लेनदेन लक्ष्मी को कमजोर कर देता है। इसके अलावा मंगलवार के दिन भी वित्तीय लेनदेन में सावधानी रखनी चाहिए। इस दिन उधार दिया गया धन वापस आने में कठिनाई पैदा करता है।

इन तिथियों का भी रखें ख्याल

इसके अलावा, वास्तु शास्त्र कुछ विशेष तिथियों को भी अशुभ मानता है। जैसे अमावस्या के दिन पैसे के लेनदेन को अवॉइड करना चाहिए। क्योंकि इसका असर नकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक स्थिरता पर भी पड़ सकता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article