अध्यात्म

Vastu Tips For Tortoise: घर की इस दिशा में रखें कछुआ, जानिए वास्तु का पूरा नियम

Vastu Tips for Tortoise: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत ही विशेष माना जाता है। इसके अनुसार घर में कछुआ रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु नियम के अनुसार घर में किस दिशा में कछुआ रखना चाहिए।

Image

Vastu Tips For Tortoise

Vastu Tips For Tortoise: वास्तु शास्त्र में हर चीज और दिशा के लिए बहुत सारे नियम बताए गए हैं। वास्तु के अनुसार घर में कछुआ रखना बहुत ही शुभ होता है। हिंदू धर्म में भी कछुए को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। कछुए को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इसको घर में लगाने से घर में सकारात्मकता और सुख,समृद्धि आती है। आप अपने घर में क्रिस्टल, लकड़ी और धातु का कछुआ रख सकते हैं। घर में कछुआ रखने से हर समस्या से छुटकारा मिल जाता है। ऐसे में आइए जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार किस दिशा में कछुआ रखना चाहिए।

कछुआ रखने की सही दिशा (Vastu Tips For Tortoise Direction)

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा बहुत ही शुभ मानी जाती है। घर में कछुआ रखने की सबसे उत्तम दिशा उत्तर दिशा मानी जाती है। इस दिशा को शास्त्रों में कुबेर की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में कछुआ रखने से घर में सकारात्मकता आती है और लक्ष्मी का आगमन होता है।

लकड़ी का कछुआ किस दिशा में रखें

घर के अंदर वास्तु शास्त्र में लकड़ी का कछुआ दक्षिण-पूर्व दिशा रखना चाहिए। इस दिशा में ये कछुआ रखने से घर में स्वास्थ्य लाभ आता है। इसके साथ ही परिवार के सदस्य में प्रेम बढ़ता है।

ऑफिस में रखें कछुआ

कछुआ केवल घर में ही नहीं बल्कि ऑफिस में भी रखना चाहिए। ऑफिस में कछुआ रखने से बिजनेस में तरक्की आती है। इसके साथ ही ऑफिस में चांदी का कछुआ रखने से कारोबार में वृद्धि होती है।

घर में कछुआ रखने के लाभ

घर में कछुआ रखने से व्यक्ति के जीवन में सुख और समृद्धि आती है। इसके साथ ही कछुआ रखने से धन का लाभ भी प्राप्त होता है। कछुए विष्णु जी का वास होता है। इस कारण इसे रखने से घर में लक्ष्मी का वास होता है। इसे रखने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article