अध्यात्म

Shani Jayanti 2024 Date: जून के महीने में कब है शनि जयंती, नोट करें डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Shani Jayanti 2024 Date: शनि जयंती के दिन न्याय के देवता शनि देव की पूजा की जाती है। इस दिन शनिदेव की विधिवत पूजा करने से साधक को हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं जून के महीने में कब है शनि जयंती। यहां नोट करें डेट, शुभ मुहू्र्त और महत्व।

Image

Shani Jayanti 2024 Date

Shani Jayanti 2024 Date: हिंदू धर्म में शनि जयंती के पर्व का खास महत्व है। इस दिन न्याय के देवता शनि महाराज की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि शनि महाराज हर किसी को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार शनि देवता का जन्म ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि के दिन हुआ था। इस कारण हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि के दिन शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है। शनि जयंती का दिन उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, जिनके ऊपर शनि की साढ़े साती, ढैय्या चल रही हो। इस दिन शनिदेव की पूजा करने से शनि के प्रकोप से बचा जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं शनि जयंती कब है और इसके महत्व के बारे में।

Shani Jayanti 2024 Date (शनि जयंती डेट 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार शनि जयंती हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन मनाई जाती है। इस साल ये पर्व 6 जून 2024 गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन ही वट सावित्री का व्रत भी रखा जाएगा।

शनि जयंती शुभ मुहूर्त 2024 (Shani Jayanti 2024 Shubh Muhurat)

इस साल 6 जून को शनि जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इस बार ज्येष्ठ महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का आरंभ 5 जून को रात 7 बजकर 55 मिनट से शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन 6 जून को शाम में 6 बजे होगा। इस दिन पूरे दिन पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।

शनि जयंती पूजा विधि (Shani Jayanti Puja Vidhi)

  • शनि जयंती के दिन सुबह स्नान के बाद शनि देव का ध्यान करें।
  • उसके बाद घर के मंदिर में दीपक जलाकर पूजा करें।
  • फिर शनि मंदिर में जाएं और शनि देव को तेल चढ़ाएं।
  • उसके बाद शनि चालीसा और मंत्र का पाठ करें।
  • यदि संभव हो तो इस दिन गंगा स्नान और दान भी करें।

शनि जयंती महत्व (Shani Jayanti Importance)

सनातन धर्म में शनि जयंती का खास महत्व है। यदि आपकी कुंडली में शनि दोष है तो शनि जयंती के दिन व्रत रखकर और शनि देव की पूजा विधिवत पूजा करने से इस दोषों से छुटकारा पाया जा सकता है। इस दिन शनि देव को तेल चढ़ाएं और शामी के पत्ते अर्पित करें। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और साधक पर सदा उनकी कृपा बनी रहती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article