अध्यात्म

Vastu Tips For Business: कारोबार में तरक्की के लिए अपनाएं ये खास वास्तु उपाय

Vastu Tips For Business: वास्तु शास्त्र में हर एक चीज के लिए कुछ वास्तु नियम और उपायों के बारे में बताया गया है। इन उपायों का पालन करने से जातक को बहुत से लाभ प्राप्त होते हैं। वास्तु उपाय में कारोबार में तरक्की के लिए भी बहुत से उपाय बताये गए हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।

Image

Vastu Tips For Business

Vastu Tips For Business: जीवन में अर्थ का बहुत महत्व है। धन जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। अर्थ व समृद्धि की प्रधान देवी माता लक्ष्मी हैं। ग्रहों में बुध व शुक्र बहुत ही ग्लैमरस लाइफ देता है। धन व यश जीवन के लिए बहुत आवश्यक है,जो कि सूर्य देता है। गृहस्थ जीवन में अर्थ का बहुत महत्व है।धन प्राप्ति का सम्बंध प्रारब्ध व कर्म से है। कुंडली के दशम व एकादश भाव से है।नवम का मजबूत होना यह बताता है कि धन आसानी से या बहुत परिश्रम से आएगा। द्वादश भाव धन कहां व्यय होगा इसका है। हम कितना बचा लेते हैं, यह भी भाग्य है। यदि घर में रोग या कोई आपदा नहीं है तो धन व्यय नहीं होगा। आप जहां रहते हैं वहां का वास्तु भी आपको प्रभावित करता है। हम कुछ वास्तु उपायों से आय प्राप्ति के स्रोत में वृद्धि कर सकते हैं। व्यय कम कर सकते हैं। धन का निवेश कर सकते हैं। दशम व एकादश भाव का बहुत गहराई से अध्ययन करने पर व्यवसाय की दिशा व दशा ज्ञात होती है। आइए जानते हैं व्यवसाय में लाभ प्राप्त करने के वास्तु उपाय।

अपनाएं ये वास्तु उपाय

  1. लाल किताब के अनुसार जटा वाला नारियल लेकर उसे लाल कपड़े में कलावा बांधकर उसे किसी कोने में रख दें फिर 43 दिन बाद उसको बहते जल में प्रवाहित कर दें।।
  2. शुक्रवार को घर में तिजोरी स्थापित करें। घर के उत्तरी हिस्से में जो कि कुबेर का स्थान है,वहां तिजोरी बनवाइये उसमें चांदी के सिक्के,अन्य ज्वेलरी तथा रुपए रखिये।तिजोरी में वीसा यंत्र व श्री यंत्र भी रख सकते हैं।
  3. लाल किताब के अनुसार शुक्रवार की रात्रि सात कौड़ियों की पूजा करके इन्हें लाल कपड़े में बांधकर व्यवसाय वाले स्थान पर रख दे। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर में दक्षिणवर्ती शंख रखें। शंख खाली मत हो। तांबे के पात्र में शंख में जल व चावल भरकर रखें।
  4. प्रतिदिन गाय को रोटी खिलाने,चींटी को शक्कर तथा विहंगों को दाना पानी दें।
  5. शुक्रवार को घर में खूब सफाई हो। गंदगी से धन नहीं आता। घर में मकड़ियों का जाल मत हो।
  6. कुबेर यंत्र का भी सम्बंन्ध शुक्र से है। शुक्रवार को यह यंत्र पूजा गृह में स्थापित करें।
  7. छोटे पात्र में जल रखकर उसमें थोड़ा नमक डाल दें व उसको ड्राईग रूम में रखें।
  8. बुधवार को बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
  9. घर में तुलसी व अनार का पेड़ लगाएं।
  10. बुधवार को उड़द का दान करें।
  11. शुक्रवार को घर से निकलते समय बायीं तरफ शमी व दाहिने तरफ अपराजिता का पेड़ लगाएं।
  12. इत्र व सुगन्धित धूप बत्ती से घर महकाएं।
  13. घर मे अतिथि का स्वागत करें। आतिथ्य सत्कार से व्यवसाय बढ़ता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article