अध्यात्म

Varuthini Ekadashi 2024 Date: कब रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत, यहां जानें डेट और महत्व

Varuthini Ekadashi 2024 Date: वरुथिनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। एकादशी के व्रत को सबसे श्रेष्ठ व्रतों में से एक माना गया है। इस दिन का व्रत रखने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कब रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत और इसका महत्व।

Image

Varuthini Ekadashi 2024 Date

Varuthini Ekadashi 2024 Date: शास्त्रों में वरुथिनी एकादशी के व्रत का खास महत्व है। ये व्रत वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन का व्रत रखने से और विधिवत भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को भौतिक और मानसिक सुख की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही उसे अंत समय में मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। वैशाख के महीने के को माधव मास के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस महीने में भगवान कृष्ण के माधव रूप की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल वैशाख महीने की कृष्ण पक्ष की वरुथिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा। यहां जानें सही डेट और इसका महत्व।

Varuthini Ekadashi 2024 Date (वरुथिनी एकादशी डेट 2024)

वरुथिनी एकादशी का व्रत हर साल वैशाख महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल ये व्रत 4 मई को रखा जाएगा। एकादशी तिथि का आरंभ 3 मई की रात को 11 बजे हो जाएगा। वहीं इसका समापन 4 मई की रात को 8 बजकर 38 मिनट पर होगा। ऐसे में ये व्रत 4 मई को रखा जाएगा।

Varuthini Ekadashi 2024 Shubh Muhurat (वरुथिनी एकादशी शुभ मुहूर्त 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 3 मई की रात को 11 बजे होगा और इसका समापन 4 मई की रात को 8 बजकर 38 मिनट पर होगा। इस दिन पूजा के लिए पूरे दिन ही शुभ मुहूर्त रहेगा। व्रत के अगले दिन 5 मई को सुबह 6:44 बजे से 8:24 बजे तक व्रत के पारण का समय रहेगा।

Varuthini Ekadashi 2024 Puja Vidhi (वरुथिनी एकादशी पूजा विधि)

  • वरुथिनी एकादशी के दिन सुबह गंगाजल युक्त जल से स्नान करें।
  • उसके बाद घर के मंदिर को साफ कर चौकी पर भगवान विष्णु की मूर्ति को स्थापित करें।
  • फिर भगवान विष्णु को अक्षत, फूल, चंदन और तुलसीदल अर्पित करें।
  • उसके बाद वरुथिनी एकादशी व्रत कथा का पाठ करें।
  • अंत में आरती करके भोग लगाएं और सब में प्रसाद वितरित करें।

Varuthini Ekadashi Importance (वरुथिनी एकादशी महत्व)

हिंदू धर्म में वरुथिनी एकादशी का बहुत महत्व है। इस दिन पूरे विधि- विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस का व्रत रखने से साधक को सुख, शांति और समृद्धि मिलती है। इसके साथ ही इस व्रत को करने से साधक को पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article