May Purnima 2024 Date And Time: शास्त्रों में पू्र्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन को दान- पुण्य करने के लिए सबसे शुभ दिन माना गया है।वैशाख के महीने यानि मई के महीने की पू्र्णिमा तिथि का अपना विशेष महत्व है। इसे बौद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को बौद्ध धर्म के लोग बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं। वैशाख पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध और भगवान विष्णु की उपासना की जाती है। इस दिन को दान और पुण्य करने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब मई के महीने में पूर्णिमा तिथि। यहां जानें डेट और महत्व।
May Purnima 2024 Date (मई पूर्णिमा डेट 2024)
इस साल वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 22 मई को देर रात 06 बजकर 47 मिनट शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन 23 मई को संध्याकाल में 07 बजकर 22 मिनट पर होगा। ऐसे में इस बार वैशाख पूर्णिमा 23 मई को मनाया जाएगा।May Purnima 2024 Shubh Muhurat (वैशाख पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024)
इस दिन स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजे से लेकर 5 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। पूजा के लिए सुबह 10 बजकर दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर शुभ समय रहेगा। इस दिन चंद्रोदय का समय रात 7 बजकर 12 मिनट पर होगा।May Purnima Puja Vidhi (मई पूर्णिमा पूजा विधि)
- इस दिन गंगाजल युक्त जल से स्नान करें।
- इसके बाद घर के मंदिर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें।
- पूजा में फूल, अक्षत, चंदन भगवान को अर्पित करें।
- फिर पूर्णिमा व्रत कथा का पाठ करें और आरती करें।
- इस दिन शाम के समय चंद्रदेव की पूजा करें।
- खीर का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करें।
