अध्यात्म

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Haryana: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने फरीदाबाद, अंबाला, हिसार, पलवल और सोनीपत सितारें को अर्घ देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov 2026) Star Time Today in Haryana, जाने फरीदाबाद, अंबाला, हिसार, पलवल और सोनीपत में आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे: आइए जानते हैं कि आज हरियाणा के अलग-अलग शहरों में तारे दिखाई देने का संभावित समय क्या रहेगा।

Image

अहोई अष्टमी पर तारा दर्शन का क्या रहेगा समय

Ahoi Ashtami (1 Nov 2026) Star Time Today in Haryana (अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे): आज 1 नवंबर 2026, रविवार को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। सुबह से व्रत रखने के बाद शाम को अहोई माता की पूजा की जाती है और उनकी कथा सुनी जाती है। इसके बाद आसमान में तारे दिखाई देने पर उन्हें अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। ऐसे में हरियाणा की महिलाओं के मन में भी सवाल है कि आज उनके शहर में तारे कितने बजे दिखाई देंगे और चंद्रमा का उदय कब होगा? दरअसल, हर शहर में सूर्यास्त और चंद्रोदय का समय अलग-अलग होता है। इसी वजह से तारों के दर्शन के समय में भी कुछ मिनटों का अंतर देखने को मिलता है।

हरियाणा के सभी 22 जिलों में अहोई अष्टमी 2026 पर तारा दर्शन और चंद्रोदय का अनुमानित समय

  • अंबाला: तारे शाम 5:59 बजे, चंद्रोदय रात 11:39 बजे।
  • भिवानी: तारे शाम 6:05 बजे, चंद्रोदय रात 11:44 बजे।
  • चरखी दादरी: तारे शाम 6:04 बजे, चंद्रोदय रात 11:44 बजे।
  • फरीदाबाद: तारे शाम 6:00 बजे, चंद्रोदय रात 11:40 बजे।
  • फतेहाबाद: तारे शाम 6:06 बजे, चंद्रोदय रात 11:45 बजे।
  • गुरुग्राम: तारे शाम 6:01 बजे, चंद्रोदय रात 11:41 बजे।
  • हिसार: तारे शाम 6:05 बजे, चंद्रोदय रात 11:41 बजे।
  • झज्जर: तारे शाम 6:02 बजे, चंद्रोदय रात 11:42 बजे।
  • जींद: तारे शाम 6:03 बजे, चंद्रोदय रात 11:42 बजे।
  • कैथल: तारे शाम 6:01 बजे, चंद्रोदय रात 11:39 बजे।
  • करनाल: तारे शाम 6:00 बजे, चंद्रोदय रात 11:40 बजे।
  • कुरुक्षेत्र: तारे शाम 6:00 बजे, चंद्रोदय रात 11:38 बजे।
  • महेंद्रगढ़ (नारनौल): तारे शाम 6:04 बजे, चंद्रोदय रात 11:44 बजे।
  • नूंह: तारे शाम 6:02 बजे, चंद्रोदय रात 11:42 बजे।
  • पलवल: तारे शाम 6:00 बजे, चंद्रोदय रात 11:41 बजे।
  • पंचकूला: तारे शाम 5:59 बजे, चंद्रोदय रात 11:37 बजे।
  • पानीपत: तारे शाम 6:00 बजे, चंद्रोदय रात 11:40 बजे।
  • रेवाड़ी: तारे शाम 6:03 बजे, चंद्रोदय रात 11:43 बजे।
  • रोहतक: तारे शाम 6:02 बजे, चंद्रोदय रात 11:42 बजे।
  • सिरसा: तारे शाम 6:07 बजे, चंद्रोदय रात 11:47 बजे।
  • सोनीपत: तारे शाम 6:00 बजे, चंद्रोदय रात 11:40 बजे।
  • यमुनानगर: तारे शाम 5:58 बजे, चंद्रोदय रात 11:37 बजे।

ये समय शहरों में शाम ढलने और आसमान में तारे नजर आने के अनुमान के आधार पर दिए गए हैं। हालांकि, अगर मौसम खराब है या आसमान में बादल छाए हैं, तो तारे दिखाई देने में थोड़ी देर हो सकती है। ऐसे में कुछ समय इंतजार करने के बाद ही अर्घ्य दें।

अहोई अष्टमी पर तारों को अर्घ्य देने की विधि

अहोई अष्टमी पर शाम को अहोई माता की पूजा और व्रत कथा सुनने के बाद तारों के निकलने का इंतजार किया जाता है। जैसे ही आसमान में तारे नजर आएं, एक लोटे में साफ पानी भर लें। चाहें तो अपनी घर की परंपरा के मुताबिक उसमें थोड़े अक्षत और फूल भी डाल सकते हैं। इसके बाद घर की छत, आंगन या किसी खुली जगह पर जाकर तारों की तरफ मुंह करके जल चढ़ाएं। इस दौरान मन ही मन अहोई माता को याद करें और अपने बच्चों की अच्छी सेहत, लंबी उम्र और तरक्की की प्रार्थना करें। कई घरों में बच्चे के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलने की परंपरा भी निभाई जाती है। पूजा और अर्घ्य देने के बाद अहोई माता का प्रसाद ग्रहण करें और फिर परिवार के साथ भोजन करके व्रत का पारण करें।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article