अध्यात्म

शुक्र का गोचर इन 3 राशि वालों पर डालेगा खतरनाक प्रभाव, करियर से लेकर लव लाइफ तक में आ सकता है भूचाल, रहें सावधान

Shukra Gochar 2024: शुक्र देव जुलाई महीने में दूसरी बार राशि बदलने जा रहे हैं। शुक्र का ये राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। करियर से लेकर लव लाइफ तक में तूफान आ सकता है।

Image

Shukra Gochar 2024

Shukra Gochar 2024 Effects: शुक्र देव 31 जुलाई की दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य की राशि में शुक्र का प्रवेश शुभ नहीं माना जा रहा है। खासतौर से चार राशियों को इस गोचर से बड़ी परेशानी होने वाली है। इन राशि के लोगों को ऐसे में सतर्क रहना होगा नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों पर इस गोचर का नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम का दबाव काफी ज्यादा रहेगा। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। लव लाइफ में धोखा मिल सकता है। स्वास्थ्य भी परेशान करने वाला है। ऐसे में सावधान रहें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए भी ये गोचर अशुभ साबित होने वाला है। करियर में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाने में असफल रहेंगे। नौकरी में भी तनाव रहेगा। अपने प्रतिस्पर्धियों से आपको कड़ी टक्कर मिलेगी। जिससे आपको कोई भी काम सावधानी से करना होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को शुक्र के गोचर के दौरान उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के बिजनेस से जुड़े जातकों को परेशानी हो सकती है। सहकर्मियों के बीच तनाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित रहेंगे। लव लाइफ में भी धोखा मिल सकता है। आपका पार्टनर आपको चीट कर सकता है। ऐसे में सर्तक रहें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article