अध्यात्म

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाई जाती है? जानिए श्रावण मास में क्या नहीं खाना चाहिए

Sawan Mein Kya Nahi Khaya Jata Hai: सावन महीना शुरू हो गया है। इस महीने में दही, दूध, कढ़ी, बैंगन आदि चीजें खाने की मनाही होती है। जानिए सावन में क्या नहीं खाना चाहिए और इसके पीछे के कारण क्या हैं।

Image

Sawan Me Kya Nahi Khana Chahiye, Sawan Mein Kadhi Kyu Nhi Khate Hai

Sawan Mein Kya Nahi Khanai Chahiye (सावन में क्या नहीं खाना चाहिए): भगवान शिव का प्रिय महीना सावन 22 जुलाई से शुरू हो गया है। इस महीने में शिव भक्त उपवास रख विधि विधान पूजा करते हैं। साथ ही पूरे महीने कुछ खास नियमों का पालन करते हैं। विशेष रूप से सावन में कुछ चीजों को खाने की मनाही होती है। जैसे सावन में कढ़ी नहीं खाई जाती है, दही, दूध, बैंगन समेत कुछ चीजों का सेवन नहीं किया जाता है। यहां हम आपको बताएंगे सावन महीने में क्या नहीं खाया जाता है और इसके पीछे के कारण क्या हैं। लहसुन और प्याज भी तामसिक भोजन में आता है इसलिए इस महीने में इसका सेवन भी नहीं करना चाहिए।

सावन में क्या नहीं खाना चाहिए (Sawan Mein Kya Nahi Khana Chahiye)

  • दूध
  • दही
  • हरी पत्तेदार सब्जियां
  • बैंगन
  • मूली
  • कटहल
  • मांस मछली

सावन में दूध-दही क्यों नहीं खाया जाता है (Sawan Me Dudh-Dahi Kyu Nahi Khaya jata Hai)

धार्मिक मान्यताओं अनुसार सावन में कच्चा दूध शिवलिंग पर चढ़ाने का विशेष महत्व होता है। इसलिए ही इस महीने में दूध या दूध से बनी किसी भी चीज का सेवन नहीं किया जाता है। वहीं आयुर्वाद के अनुसार भी सावन महीने में दूध या दही से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। विज्ञान अनुसार भी सावन में दही और दूध का सेवन करना सही नहीं माना गया है। क्योंकि इससे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। दरअसल सावन में अनचाही जगहों पर भी घास उगने लगती है जिसकी वजह से उन घास पर कीड़े मकोड़े मंडराने लगते हैं। ऐसे में जब गाय भैंस घास इन घासों को चर लेती हैं तो उसका प्रभाव उनके दूध पर भी पड़ने लगता है। यह दूध सेहत के लिए फायदेमंद होने की बजाय नुकसानदायक साबित होता है।

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाई जाती है (Sawan Mein Kadhi Kyu Nahi Khani Chahiye)

सावन में कढ़ी इसलिए नहीं खाई जाती क्योंकि कढ़ी बनाने में दही का इस्तेमाल किया जाता है और जैसा कि ऊपर बताया गया है कि सावन में दही का इस्तेमाल वर्जित है। यही वजह है कि इस महीने में कढ़ी नहीं बनाई जाती है।

सावन में नॉनवेज क्यों नहीं खाना चाहिए (Sawan Mein Non Veg Kyu Nahi Khana Chahiye)

सावन का महीना मछलियों, पशु और पक्षियों के लिए प्रजनन का समय होता है। ऐसे में अगर सावन के महीने में कोई गलती से गर्भधारण किए हुए किसी जीव को खा लेता है तो इससे हार्मोनल समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए बारीश के मौसम में मांसाहारी भोजन करने से मना किया जाता है। इसके अलावा सावन महीने का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसलिए भी इस महीने में तामसिक भोजन नहीं किया जाता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article