Aaj Ka Ankfal: मूलांक 1 और 9 की बढ़ेगी इनकम, मूलांक 5 वाले उधार देने से बचें, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल
- Authored by: सुजीत जी महाराज
- Updated Dec 4, 2025, 06:38 AM IST
आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 4 दिसंबर है, अंक ज्योतिष अनुसार यहां देखें आपके जन्मांक के हिसाब से आपका आज का दिन कैसा रहेगा। आज का कार्य सफल होंगे और क्या नहीं, शुभ अंक, दान से जुड़े सारे अनुष्ठान।
आज का अंकफल 4 दिसंबर 2025 (pic credit: Canva)
आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 04 दिसम्बर 2025 है। 04 का अंक बहुत ही संघर्ष शील लेकिन शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। 04 का स्वामी राहु है। 04- 12- 2025 का भाग्यांक 07 रहेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है। शुक्र, शनि व राहु आपस में परम मित्र हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05,06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 07 तंत्र, धन, धर्म, आत्मबल व पॉलिटीक्स का प्रतीक है। 07 के मित्र अंक 04, 05, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
04 दिसम्बर 2025 का अंकफल-
जन्मांक 01
शुभ अंक- 02, 09
जाँब व व्यवसाय- सूर्य,चन्द्रमा व भाग्यस्वामी ग्रह केतु का सपोर्ट है।जाँब व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 07 व जन्मांक 03 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। नामांक 02 व 03 का व्यक्ति बिजनेस में लाभ देगा। राहु व्यय बढ़ाएंगे।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है। गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग- लाल व पीला।
भाग्य प्रतिशत- 65%
जन्मांक 02
शुभ अंक- 01, 03
जाँब व व्यवसाय- जाँब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 03 व 07का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। बैंकिंग व आईटी जाँब के जातक खुश रहेंगे। बिजनेस में न्यू डील लाभ में रहेगी।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। अन्न दान करते रहें।
शुभ रंग- हरा व सफेद।
भाग्य प्रतिशत- 75%
जन्मांक 03
शुभ अंक- 02, 09
जाँब व व्यवसाय- गुरु अंक व केतु भाग्यस्वामी है। राहु व गुरु मित्र नहीं हैं। आज का दिन जाँब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए उत्तरदायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। नामांक 04 व 08 का व्यक्ति लाभ देगा।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। चावल का दान करें।
भाग्य प्रतिशत- 55%।
शुभ रंग- सफेद व पीला
जन्मांक 04
शुभ अंक- 06, 07
जाँब व व्यवसाय- गुरु व राहु सपोर्टिंग हैं। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जाँब में अंक 06 व 08 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है। भाग्य स्वामी केतु एकाएक लाभ देते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें। हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग- नारंगी व लाल।
भाग्य प्रतिशत- 55%
जन्मांक 05
शुभ अंक- 04, 06
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक07 का स्वामीग्रह केतु व मित्र ग्रह बुध लाभ देंगे। जाँब में नामांक 03 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। आज सायंकाल धार्मिक उत्सव का लाभ प्राप्त करेंगे। बिजनेस प्रोग्रेस बेहतर है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। लीवर के रोगी सावधान रहें।
शुभ रंग- लाल व नारंगी।
भाग्य प्रतिशत- 65%
जन्मांक 06
शुभ अंक- 07, 08
जाँब व व्यवसाय- आज जाँब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 07 के स्वामी केतु व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जाँब में प्रोमोशन का अवसर देगा। बिजनेस ग्रोथ से खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग- हरा व नीला।
भाग्य प्रतिशत- 70%
जन्मांक 07
शुभ अंक- 05, 08
जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी व इस अंक का स्वामी केतु है। व्यवसाय में गुरु व केतु कोई नया अनुबंध दे सकता है। जाँब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। वित्तीय लाभ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें। गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग- हरा व सफेद।
भाग्य प्रतिशत- 65%
जन्मांक 08
शुभ अंक- 06, 07
जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी केतु है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। राहु व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं। जाँब में अति व्यस्तता रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। कफ जनित रोग कष्ट देंगे।
शुभ रंग- लाल व पीला।
भाग्य प्रतिशत- 75%
जन्मांक 09
शुभ अंक- 01, 02
जाँब व व्यवसाय- मङ्गल व मित्र ग्रह सूर्य सपोर्टिंग हैं। इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी केतु व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जाँब में नामांक 05 तथा 08 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला व नारंगी।
भाग्य प्रतिशत- 70%