अध्यात्म

Sunrise Time Today (24 April 2026): आज कितने बजे होगा सूर्योदय? जानें अष्टमी तिथि पर सूर्यदेव के दर्शन का समय

Sunrise Time Today (24 April 2026): आज कितने बजे निकलेगा सूरज और क्या है आज का सूर्योदय टाइम? आइए जानते हैं देश के मुख्य शहरों के अनुसार आज के सूर्योदय का सही समय...

Image

आज का सूर्योदय टाइम

Sunrise Time Today (24 April 2026): हिंदू धर्म में दिन की शुरुआत सूर्योदय के साथ होती है, इसलिए इसका सही समय जानना बेहद जरूरी होता है। खासतौर पर जब बात व्रत, पूजा-पाठ और शुभ कार्यों की हो, तो सूर्योदय का महत्व और भी बढ़ जाता है। आज 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार का दिन है और आज वैशाख माह की अष्टमी तिथि है। इस तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन स्नान-दान और भगवान की पूजा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

वैशाख मास को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना गया है। मान्यता है कि इस महीने में सूर्योदय के समय पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से कई गुना पुण्य मिलता है। इसलिए आज के दिन सूर्योदय का सटीक समय जानना आपके लिए बेहद जरूरी है, ताकि आप सही समय पर अपनी धार्मिक क्रियाएं कर सकें। आइए जानते हैं आज शहरों के अनुसार सूर्योदय (Sunrise Time) का सही समय...

देश के प्रमुख शहर और सूर्योदय टाइम

  • दिल्ली – सुबह 5:47 बजे
  • मुंबई – सुबह 6:14 बजे
  • कोलकाता – सुबह 5:11 बजे
  • चेन्नई – सुबह 5:53 बजे
  • बेंगलुरु – सुबह 6:01 बजे
  • हैदराबाद – सुबह 5:56 बजे
  • जयपुर – सुबह 5:53 बजे
  • लखनऊ – सुबह 5:33 बजे
  • पटना – सुबह 5:19 बजे
  • भोपाल – सुबह 5:50 बजे
  • अहमदाबाद – सुबह 6:03 बजे
  • चंडीगढ़ – सुबह 5:40 बजे
  • देहरादून – सुबह 5:38 बजे
  • शिमला – सुबह 5:37 बजे
  • अमृतसर – सुबह 5:42 बजे
  • नागपुर – सुबह 5:49 बजे
  • पुणे – सुबह 6:10 बजे
  • इंदौर – सुबह 5:53 बजे
  • रांची – सुबह 5:16 बजे
  • गुवाहाटी – सुबह 4:49 बजे

इन सभी शहरों में सूर्योदय का ये सभी अनुमान है। इसमें 1-2 मिनट का अंतर हो सकता है। इसलिए अंतिम निर्णय सही डाटा और पंचांग देखने के बाद ही लें।

सूर्यदेव की पूजा का महत्व और शुभ समय

वैशाख मास की अष्टमी तिथि पर प्रातःकाल सूर्योदय के समय स्नान और सूर्यदेव को अर्घ्य देना विशेष फलदायी माना जाता है। इस दिन आप सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और उगते सूर्य को जल अर्पित करें। इसके बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस तरह आपके जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान होगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article