Sunrise Time Today (23 April 2026): हिंदू धार्मिक मान्यता में दिन की शुरुआत सूर्योदय से मानी जाती है, इसलिए इसका सही समय जानना बेहद जरूरी होता है। खासतौर पर पूजा-पाठ, व्रत और शुभ कार्यों के लिए सूर्योदय का समय महत्वपूर्ण होता है। आज 23 अप्रैल 2026 को गुरुवार है और आज गंगा सप्तमी का पावन दिन है। आज गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है, इसलिए आज के दिन आपको सूर्योदय का सही समय जानना जरूरी है। आइए जानते हैं आज के दिन आपके शहर में सूर्योदय का समय क्या रहेगा और पूजा का शुभ मुहूर्त कब है।
देश के प्रमुख शहरों में सूर्योदय का समय (23 April 2026)
- दिल्ली – सुबह 5:47 बजे
- मुंबई – सुबह 6:14 बजे
- कोलकाता – सुबह 5:11 बजे
- चेन्नई – सुबह 5:53 बजे
- बेंगलुरु – सुबह 6:01 बजे
- हैदराबाद – सुबह 5:57 बजे
- जयपुर – सुबह 5:54 बजे
- लखनऊ – सुबह 5:34 बजे
- पटना – सुबह 5:20 बजे
- भोपाल – सुबह 5:51 बजे
- अहमदाबाद – सुबह 6:04 बजे
- चंडीगढ़ – सुबह 5:41 बजे
- देहरादून – सुबह 5:39 बजे
- शिमला – सुबह 5:37 बजे
- अमृतसर – सुबह 5:43 बजे
- नागपुर – सुबह 5:49 बजे
- पुणे – सुबह 6:11 बजे
- इंदौर – सुबह 5:53 बजे
- रांची – सुबह 5:17 बजे
- गुवाहाटी – सुबह 4:50 बजे
गंगा सप्तमी का महत्व (23 अप्रैल 2026)
आज यानी 23 अप्रैल को गंगा सप्तमी का पावन पर्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन मां गंगा का पुनर्जन्म हुआ था, जब वे भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर प्रकट हुई थीं। इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और पूजा का विशेष महत्व होता है।
मान्यता है कि गंगा सप्तमी के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। जो लोग गंगा नदी तक नहीं जा पाते, वे घर पर ही स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर पूजा कर सकते हैं।
सूर्यदेव के पूजन का महत्व
आज गंगा सप्तमी और गुरुवार का दिन है, गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ सूर्यदेव की पूजा करना भी अत्यंत फलदायी माना जाता है। रोजाना सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इससे स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और मानसिक शांति प्राप्त होती है। सूर्यदेव के पूजन के समय आपको ॐ सूर्याय नमः मंत्र का अनवरत जाप करना चाहिए। इसके अलावा कम से कम 10 मिनट सूर्यदेव के सामने खड़े होना सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
