Ganga Saptami 2026: गंगा सप्तमी का त्योहार हर वर्ष वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन मनाया जाता है। कहते हैं कि गंगा सप्तमी के दिन पूजा पाठ करने से घर में सुख, समृद्धि आती है। शास्त्रों में मां गंगा को मोक्ष प्रदायिनी माना गया है। इनके पवित्र जल में स्नान करने से साधक को सारे पाप धुल जाते हैं और उसकी अंतरात्मा शुद्ध हो जाती है। इस दिन मां गंगा की पूजा करने से हर प्रकार के ग्रह दोषों से भी छुटकारा मिल जाता है। यहां से आप जान सकते हैं कि गंगा सप्तमी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। साथ ही गंगा सप्तमी के दिन क्या दान करना चाहिेए, इसकी जानकारी भी यहां है।
गंगा सप्तमी के दिन क्या करें-
- गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान करना चाहिए।
- इस दिन गरीब लोगों भोजन और वस्त्र दान में दें।
- गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान के बाद सूर्य देवता को जल अर्पित करें।
- इस दिन रमायाण और गीता का पाठ करना भी शुभ फलदायी होता है।
- गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा के साथ- साथ शिव जी की पूजा भी करें।
गंगा सप्तमी के दिन क्या ना करें-
- गंगा सप्तमी के दिन भूलकर मांस मदिरा का सेवन ना करें।
- इस दिन किसी से भी बहस या लड़ाई ना करें।
- इस दिन क्रोध, काम और अहंकार जैसे नकारात्मक विचारों को मन में लाने में जानें से बचें।
- गंगा सप्तमी के दिन किसी का भी अपमान गलती से भी ना करें।
- इस दिन व्रत के समय दिन में नहीं सोना चाहिए।
गंगा सप्तमी पर क्या दान करना चाहिए?
1. घड़ा- सुराही
गंगा सप्तमी के दिन पानी से संबंधित चीजें जैसे घड़ा, सुराही या पानी की बोतल दान करना शुभ होता है। यह दान जीवन में शांति और संतुलन लाने में मदद करता है।
2. अन्न
गंगा सप्तमी के खास दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न दान करना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। चावल, गेहूं या दाल का दान कर सकते हैं। खासतौर से गेहूं का दान करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।
3. गुड़ और तिल
पितरों की शांति के लिए भी गुड़ और तिल का दान अच्छा माना जाता है। गुड़ और तिल का दान करने से भगवान की कृपा मिलती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। गुड़ सूर्य देव से संबंधित है, जिसका दान करने से समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता है। ऐसे में आप गुड़ और तिल का दान करना ना भूलें।
4. कपड़े
गंगा सप्तमी के दिन जरूरतमंदों को साफ-सुथरे कपड़े देना पुण्य का काम होता है। इससे जीवन में सकारात्मक आती है और नकारात्मकता दूर होती है। खासकर सफेद कपड़ों का दान करना शुभ माना जाता है।
