अध्यात्म

Stress Relief Meditation: जानें तन-मन की शुद्धि के लिए क्यों जरूरी है Art Meditation

Stress Relief Meditation: आर्ट मेडिटेशन सिर्फ कला नहीं है, बल्कि एक तरीका है अपने मन को शांत करने का, खुद को समझने का और अंदर से बेहतर महसूस करने का।

Image

आर्ट मेडिटेशन

Stress Relief Meditation: आर्ट मेडिटेशन एक ऐसी प्रैक्टिस है जिसमें आप कला (ड्रॉइंग/स्केचिंग) और मेडिटेशन को साथ में करते हैं। तन-मन की शुद्धि के लिए यह तकनीक कैसे काम कर सकती है इसके बारे में यहां डिटेल में जानकारी दी गई है। सबसे पहले आपका यह जानना बेहद जरूरी है कि इस तकनीक का मकसद क्या है। इसका सबसे बड़ा मकसद अपने अंदर के बच्चे से दोबारा जुड़ना और मन को शांत करना है। अगर आपको लगता है कि आपको ड्रॉइंग नहीं आती या आपने कभी आर्ट क्लास पसंद नहीं की, तब भी ये आपके लिए उतना ही असरदार है जितना अन्य किसी के लिए हो। असल में आर्ट मेडिटेशन में परफेक्ट चित्र बनाने की कोई जरूरत नहीं होती। यहां सिर्फ अपनी भावनाओं को कागज पर उतारना होता है। इससे दिमाग हल्का होता है और तनाव कम महसूस होता है।

आर्ट और मेडिटेशन दोनों को लोग अक्सर अलग-अलग चीज समझते हैं, लेकिन आर्ट मेडिटेशन इन दोनों को जोड़ देता है। इसका मकसद ये है कि आप बिना जज किए अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस कर सकें और मन को शांत कर सकें। ज्यादातर लोग अपनी फीलिंग को लोगों को बता नहीं पाते और अंदर ही अंदर घुटते रहते हैं। ऐसे में ये तकनीक आपके बेहद काम आ सकती है। इसे करने का एक तरीका है जिसे- ड्रॉ योर ब्रीथ कहा जाता है। इसमें आपको बस एक कागज और दो रंग चाहिए। जब आप सांस अंदर लेते हैं, तो एक लाइन बनाते हैं और जब सांस बाहर छोड़ते हैं, तो दूसरी लाइन। ऐसा करते-करते आप अपनी सांस पर ध्यान देते हैं और दिमाग धीरे-धीरे शांत होने लगता है।

दूसरी तकनीक है-जेन स्क्रिबल सर्कल्स। इसमें आप कागज पर बिना सोचे-समझे रंगों से स्क्रिबल करते हैं, फिर उस पर और लेयर जोड़ते जाते हैं। इसका मतलब ये होता है कि आप अपने विचारों को बिना रोक-टोक बाहर आने देते हैं। बाद में आप इसे एक नए तरीके से देखते हैं, जिससे समझ आता है कि हर चीज को कंट्रोल करना जरूरी नहीं होता। अगर आप कुछ समय तक इसका उपयोग करते हैं तो इसका फायदा आपको देखने को मिल सकता है।

भारत में भी आर्ट थेरेपी का इस्तेमाल कई जगहों पर हो रहा है, खासकर रीहैब सेंटरों में। जैसे पंजाब में कुछ जगहों पर इसका उपयोग लोगों को नशे की आदत से बाहर आने में मदद करने के लिए किया जा रहा है। लोग अपने दर्द और भावनाओं को ड्रॉइंग के जरिए बाहर निकालते हैं, जिससे उन्हें मानसिक राहत मिलती है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article