अध्यात्म

अचानक विपत्ति ला सकता है सूर्य-चंद्र वैधृति योग, सतर्क रहें इन 5 राशियों के लोग

Surya Chandra Vaidhriti Yog 2026 : सूर्य और चंद्रमा बेहद अशुभ वैधृति योग बनाने जा रहे हैं। यह योग बेहद ही अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि इस योग से किन राशि वालों को बचने की आवश्यकता है।

Image

सूर्य-चंद्र के वैधृति योग से किनको नुकसान होगा

Surya Chandra Vaidhriti Yog 2026 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति और उनके बीच बनने वाले योगों का विशेष महत्व माना जाता है। ग्रहों के शुभ और अशुभ संबंध का असर व्यक्ति के जीवन के कई क्षेत्रों पर देखने को मिल सकता है। 26 जून 2026 की सुबह 6 बजकर 16 मिनट पर सूर्य और चंद्रमा एक-दूसरे से वैधृति योग बनाएंगे।

वैधृति योग को ज्योतिष में अशुभ योगों में गिना जाता है। सूर्य और चंद्रमा दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं। सूर्य जहां आत्मविश्वास, पिता, मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा के कारक हैं, वहीं चंद्रमा मन, भावनाओं, सोच और मानसिक स्थिति का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के बीच बनने वाला वैधृति योग कुछ राशियों के लिए मानसिक तनाव, निर्णयों में परेशानी और कार्यों में बाधा लेकर आ सकता है।

यह करीब 1 हफ्ते तक रह सकता है। हालांकि इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर एक जैसा नहीं रहेगा। कुछ राशियों को इस दौरान विशेष सावधानी रखने की जरूरत हो सकती है, क्योंकि यह समय इन राशि वालों के लिए अशुभ रहने वाला है।

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, इसलिए वैधृति योग का प्रभाव इस राशि के लोगों पर अधिक देखने को मिल सकता है। इस दौरान मन में अशांति और भावनात्मक उतार-चढ़ाव बढ़ सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है। परिवार से जुड़े मामलों में गलतफहमी पैदा होने की संभावना रह सकती है। काम के दौरान भी मन को एकाग्र रखने में परेशानी आ सकती है।

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें। 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, इसलिए वैधृति योग का असर इस राशि के लोगों पर भी पड़ सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं। अधिकारियों या बड़े लोगों से बातचीत करते समय सावधानी रखें। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है और महत्वपूर्ण फैसले लेने में दुविधा आ सकती है।

उपाय: रोज सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें। रविवार के दिन गुड़ और गेहूं का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को इस दौरान मानसिक तनाव और अचानक आने वाली परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। किसी भी निवेश या बड़े आर्थिक फैसले में जल्दबाजी न करें। रिश्तों में भी छोटी बातों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए वैधृति योग के दौरान काम का दबाव बढ़ सकता है। नौकरी और व्यापार से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में देरी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

उपाय: शनिदेव की पूजा करें और काले तिल का दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को इस दौरान आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की जरूरत होगी। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार या करीबी लोगों के साथ विचारों में अंतर पैदा होने की संभावना रह सकती है। किसी भी तरह के विवाद से बचने की कोशिश करें।

उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जरूरतमंद लोगों की सहायता करें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए वैधृति योग के दौरान मानसिक उलझन बढ़ सकती है। काम में ध्यान भटकने की स्थिति बन सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले अच्छी तरह विचार करें। भावनाओं में आकर लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीली वस्तुओं का दान करें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article