अध्यात्म

Chhath Puja Arghya Time 2026 Live Today: आज देश के प्रमुख शहरों में कितने बजे होगा सूर्यास्त? जानें दिल्ली, पटना, मुंबई से लेकर लखनऊ तक संध्या अर्घ्य का समय

Chhath Puja 2026 Sandhya Arghya Time Today Live, छठ पूजा 2026 अर्घ्य देने का समय, Aaj Suryast Kitne Baje Hoga: आज छठ पूजा को डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। आइए जानते हैं कि देश के प्रमुख शहरों में सूर्यास्त का समय क्या है।

Image

आज सूर्यास्त किनते बजे होगा

Chhath Puja 2026 Sandhya Arghya Time Today Live, छठ पूजा 2026 अर्घ्य देने का समय, Aaj Suryast Kitne Baje Hoga: छठ महापर्व का आज 15 नवंबर 2026 को तीसरा दिन है। आज व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया की पूजा करेंगे। इसे संध्या अर्घ्य कहा जाता है। इस दिन व्रती नदी, तालाब और दूसरे जलाशयों के घाट पर पहुंचकर पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को दूध और जल अर्पित करते हैं। पूजा के लिए बांस के सूप और दउरे में ठेकुआ, नारियल, गन्ना और मौसमी फल सजाए जाते हैं।

छठ पूजा में सूर्यास्त का विशेष महत्व है। हालांकि, देश के अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त का समय अलग-अलग होता है। दिल्ली में आज सूर्यास्त शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। वहीं, पटना में सूर्यास्त शाम 5 बजकर 1 मिनट और मुंबई में शाम 6 बजे होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि 15 नवंबर को देश के 50 प्रमुख शहरों में संध्या अर्घ्य के लिए सूर्यास्त का समय क्या रहेगा।

छठ पूजा 2026 पर देश के प्रमुख शहरों में आज सूर्यास्त का समय

दिल्ली के लिए द्रिक पंचांग के अनुसार सूर्यास्त का समय शाम 5:28 बजे है। दूसरे शहरों में स्थानीय सूर्यास्त के समय के अनुसार संध्या अर्घ्य दिया जाएगा।

बिहार और झारखंड

  • पटना: शाम 5:01 बजे
  • गया: शाम 5:03 बजे
  • मुजफ्फरपुर: शाम 4:59 बजे
  • भागलपुर: शाम 4:54 बजे
  • दरभंगा: शाम 4:57 बजे
  • बेगूसराय: शाम 4:58 बजे
  • आरा: शाम 5:03 बजे
  • छपरा: शाम 5:02 बजे
  • पूर्णिया: शाम 4:52 बजे
  • रांची: शाम 5:04 बजे
  • जमशेदपुर: शाम 5:01 बजे
  • धनबाद: शाम 4:59 बजे
  • बोकारो: शाम 5:00 बजे

उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर

  • लखनऊ: शाम 5:16 बजे
  • कानपुर: शाम 5:19 बजे
  • वाराणसी: शाम 5:10 बजे
  • प्रयागराज: शाम 5:14 बजे
  • गोरखपुर: शाम 5:06 बजे
  • अयोध्या: शाम 5:11 बजे
  • आगरा: शाम 5:27 बजे
  • मेरठ: शाम 5:25 बजे
  • नोएडा: शाम 5:27 बजे
  • गाजियाबाद: शाम 5:27 बजे
  • गुरुग्राम: शाम 5:29 बजे
  • फरीदाबाद: शाम 5:28 बजे
  • मथुरा: शाम 5:28 बजे
  • बरेली: शाम 5:19 बजे
  • गाजियाबाद: शाम 5:27 बजे

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़

  • जयपुर: शाम 5:36 बजे
  • अजमेर: शाम 5:42 बजे
  • जोधपुर: शाम 5:48 बजे
  • भोपाल: शाम 5:36 बजे
  • इंदौर: शाम 5:43 बजे
  • उज्जैन: शाम 5:42 बजे
  • ग्वालियर: शाम 5:28 बजे
  • जबलपुर: शाम 5:26 बजे
  • रायपुर: शाम 5:22 बजे
  • बिलासपुर: शाम 5:18 बजे

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सूर्यास्त समय

  • नई दिल्ली: शाम 5:28 बजे
  • चंडीगढ़: शाम 5:26 बजे
  • अमृतसर: शाम 5:32 बजे
  • कोलकाता: शाम 4:53 बजे
  • भुवनेश्वर: शाम 5:07 बजे
  • मुंबई: शाम 6:00 बजे
  • पुणे: शाम 5:57 बजे
  • अहमदाबाद: शाम 5:55 बजे
  • सूरत: शाम 5:57 बजे
  • नागपुर: शाम 5:32 बजे
  • हैदराबाद: शाम 5:40 बजे
  • बेंगलुरु: शाम 5:50 बजे
  • चेन्नई: शाम 5:39 बजे

छठ पूजा पर आज कैसे दें संध्या अर्घ्य

छठ महापर्व के तीसरे दिन व्रती शाम के समय घाटों पर पहुंचते हैं। इस दौरान पूजा की सामग्री बांस के सूप और दउरे में सजाई जाती है। इसमें ठेकुआ, नारियल, गन्ना और मौसमी फल सहित पारंपरिक प्रसाद रखा जाता है। इसके बाद व्रती पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य देते हैं। इस दौरान छठी मैया और सूर्य देव की पूजा की जाती है।

छठ पूजा में करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। व्रती परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और संतान की लंबी उम्र की कामना करते हैं। संध्या अर्घ्य के बाद अगले दिन यानी 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article