Shani Gochar 2023 Rashifal (Tula Rashi): क्या नए साल में तुला वालों को शनि ढैय्या से मिलेगी मुक्ति?

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 20, 2022, 05:56 PM IST

Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Tula Rashifal 2023: नए साल में शनि का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। शनि जब भी राशि बदलते हैं तो किसी न किसी राशि को शनि की दशा से मुक्ति मिलती है। जानिए क्या तुला वालों को शनि ढैय्या से मिलेगी मुक्ति।

Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Tula Rashifal 2023: शनि 17 जनवरी 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शनि के प्रवेश करते ही तुला जातकों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। यानी ये गोचर तुला वालों के लिए बड़ी राहत लेकर आ रहा है। नए साल में शनि तुला राशि के पंचव भाव में गोचर करेंगे। शनि ढैय्या के कारण जो आप तनाव महसूस कर रहे थे उससे आपको मुक्ति मिलेगी।

tula rashi

शनि गोचर का तुला राशि वालों पर प्रभाव

शनि गोचर 2023 का तुला राशि पर प्रभाव (Shani Gochar 2023 Effect On Libra Rashi)

तुला राशि के पंचम भाव में शनि का गोचर करना प्रेम संबंधों के लिए परीक्षा की घड़ी होगा। यदि आप अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार हैं तो आपका रिश्ता और भी मजबूत हो जाएगा। वहीं जो लोग अपने पार्टनर को लेकर ईमानदार नहीं हैं उनके रिश्ते में तनाव बढ़ेगा। शनि के प्रभाव के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन अगर एकाग्रता के साथ और टाइम-टेबल बनाकर पढ़ाई करेंगे तो बहुत ज्यादा अच्छी सफलता प्राप्त कर पाएंगे।

End of Feed