अध्यात्म

Shani Gochar 2023: 26 महीने शनि देव की रहेगी इन राशियों पर बुरी नजर, कहीं आपकी राशि तो इसमें शामिल नहीं

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2022, 04:22 PM IST

Shani Gochar 2023: नया साल 2023 राशियों में भी नए परिवर्तन लेकर आ रहा है। शनि जनवरी में कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इससे कुंभ राशि वालों के लिए शुभ समय रहेगा। वहीं कर्क और वृश्चिक राशि वालों को अतिरिक्त सावधान रहने की जरूरत है। मेष और तुला राशि वालों के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। सिंह राशि वालों के लिए ये समय मिलाजुला है।

Image

शनि करेंगे जनवरी 2023 में कुंभ राशि में गोचर।

KEY HIGHLIGHTS
  • जनवरी 2023 में होगा शनि गोचर
  • कई राशियों पर रहेगा मिला-जुला प्रभाव
  • कुंभ राशि में शनि ग्रह करेगा गोचर

Shani Gochar 2023: शनि देव का नाम आते ही लोगों के मन में एक भय सा आ जाता है। राशि में शनि देव यानी कुछ अनिष्ट, जबकि ये पूरी तरह सत्य नहीं है। शनि देव समय और कर्म के अनुसार फल देते हैं। सत्कर्म करते रहिए तो शनि की वक्री दृष्टि भी आपको हानि नहीं पहुंचाएगी। ज्योतिषविद् किशन वाजपेयी के अनुसार शनि देव अभी मकर राशि में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं। शनि 12 जुलाई 2022 से मकर राशि में हैं। पंचांग के अनुसार 23 अक्टूबर 2022 को मकर राशि में ही शनि मार्गी थे। वहीं अब 17 जनवरी 2023 को शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

राशियों पर असर

मेष राशि

नया बिजनेस या अन्य काम शुरू करना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए ही है। पिता की संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर जीवन के दृश्य बदलने का समय है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले यदि किसी जॉब की तलाश में है तो नये साल में आपके घर में खुशियां आएंगी। आपकी तलाश पूरी होने के योग है।

मिथुन राशि

ये समय आपके लिए नये टारगेट सेट करने का है। नये लोगों के साथ मिलकर आप नये पड़ाव पार करेंगे। समय और भाग्य दोनों आपका साथ देंगे।

कर्क राशि

शनि के गोचर का ये समय कर्क राशि वालों के लिए सावधान रहने का समय है। सेहत और आर्थिक के साथ व्यक्तिगत रूप से सतर्कता बरतें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए ये समय मिलाजुला रहेगा। नुकसान तो नहीं होगा लेकिन अहंकार या क्रोध परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए जैसे गोल्डन टाइम शनि का गोचर लेकर आया है। शिक्षा से लेकर आर्थिक स्तर तक में सुधार होगा।

तुला राशि

शनि राशि परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। शनि का गोचर पुरानी योजनाओं को फिर से आरंभ करा सकता है। मकान आदि खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए तैयार रहें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। यहां तक कि चोट भी लग सकती है। किसी विद्वान से पूछ कर शनि के उपाय जरूर करें।

धनु राशि

धनु राशि के लोग धन के मामलों में सतर्कता बरतें। शनि का गोचर होना आपको कर्जदार भी बना सकता है। सोच समझ कर लेन देन करें।

मकर राशि

शनि आपकी राशि के स्वामी हैं। शनि की साढ़े साती भी चल रही है। शनि का राशि परिवर्तन आपके रुके हुए कामों को पूरा कर सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों का स्वर्णिम समय आरंभ होने जा रहा है। कर्म करते रहें। आय में वृद्धि भी होगी और नये अवसर मिलेंगे, लेकिन सत्कर्म ही करें।

मीन राशि

गुरु राशि के स्वामी होने के कारण मीन राशि वालों का शनि ग्रह परेशान नहीं करेंगे। हालांकि आगे का रास्ता आपके कर्मों पर निर्भर करेगा।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article