अध्यात्म

Chanakya Niti For Success: पाना चाहते हैं जीवन में सफलता तो सुबह जरूर करें ये 4 काम, नहीं चूकेगा निशाना

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2022, 06:20 AM IST

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्‍य ने सफलता प्राप्‍त करने के कई उपाय बताए हैं। आचार्य कहते हैं कि, जीवन में सफलता प्राप्‍त करने में सुबह किए गए कुछ कार्य बहुत ज्‍यादा योगदान देते हैं। सुबह के समय बनाई गई योजना, समय प्रबंधन और परिवार के साथ व्‍यतीत किया गया वक्‍त पूरे दिन कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Image

सुबह किए गए ये कार्य हर कार्य में दिलाते हैं सफलता

KEY HIGHLIGHTS
  • सुबह सबसे पहले तैयार करें पूरे दिन की कार्ययोजना
  • कार्य में सफलता प्राप्‍त करने के लिए समय प्रबंधन जरूरी
  • सुबह का कुछ समय अपने शरीर और परिवार को जरूर दें

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य की नीति शास्त्र जीवन के हर पहलू पर सीख देने का काम करती है। आचार्य चाणक्‍य ने अपने इन अनुभवों और ज्ञान को नीतिशास्‍त्र में समाहित किया है। आचार्य का यह ज्ञान आज के समय में भी लोगों को आगे बढ़ने का रास्‍ता दिखाने का काम करता है। आचार्य चाणक्‍य ने मनुष्‍य जीवन को सफल और खुशहाल बनाने के कई उपाय बताएं हैं। आचार्य कहते हैं कि अगर दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से हो तो पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिसकी वजह से व्‍यक्ति अपना हर कार्य बेहतर ढंग से कर पाता है और सफल रहता है। आचार्य ने सुबह को अच्‍छा बनाने और सफलता पाने के लिए कुछ उपाय भी बताएं हैं।

1. योजना तैयार करें

आचार्य चाणक्य कहते हैं व्‍यक्ति को सुबह उठकर सबसे पहले अपने पूरे दिन की कार्य योजना तैयार करनी चाहिए व रूपरेखा बनानी चाहिए। योजना की रूपरेखा तैयार करने हुए अपने लक्ष्‍य और पूरे दिन के कार्य को ध्‍यान में रखें। आपकी यह योजना पूरे दिन आपके दिमाग में रहेगा और आप उसके अनुसार ही कार्य करेंगे।

2. समय का सही प्रबंधन करें

सफलता के लिए समय का सही इस्‍तेमाल जरूरी है। आचार्य कहते हैं जो व्यक्ति समय की कीमत को सही से पहचानता है, वही सफल हो पाता है। इसलिए व्‍यक्ति को अपने सभी कार्य को तय समय पर पूरे करने चाहिए। जो व्‍यक्ति अपने कार्य योजना के अनुसार समय को ध्‍यान में रखकर आगे बढ़ता, वह जरूर सफल होता है। बीत गया वक्त कभी वापस नहीं आत, इसलिए समय का सदुपयोग करें।

3. स्वास्थ्य का ध्यान रखें

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि किसी भी कार्य में सफलता के लिए निरोगी काया का होना सबसे ज्‍यादा जरूरी है। इसलिए अपने स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति हमेशा सजह रहें और प्रतिदिन सुबह उठकर योग व कसरत जरूर करें। अगर शरीर मजबूत रहेगा तभी अपनी कार्य योजना को पूरा कर सकेंगे।

4. परिवार को दें समय

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हर व्‍यक्ति जीवन में जो कुछ भी करता है वह अपने परिवार के लिए। इसलिए सुबह का कुछ समय अपने परिवार को जरूर दें। इससे व्‍यक्ति को सुखद अनुभूति के साथ कार्य करने की दोगुना शक्ति मिलती है। परिवार से मिले प्रेरण से व्‍यक्ति पूरे दिन अपनी क्षमता के अनुसार कार्य कर सकता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article