अध्यात्म

Sakat Chauth Puja Samagri In Hindi: सकट चौथ पूजा में क्या-क्या चीजें लगेंगी, नोट कर लें सामग्री लिस्ट

Sakat Chauth Puja Samagri List In Hindi: सकट चौथ पूजा में भगवान गणेश और चंद्र देव की पूजा की जाती है। यहां देखें सकट व्रत पूजा सामग्री लिस्ट।

Image

Sakat Chauth Puja Samagri In Hindi

Sakat Chauth Puja Samagri List In Hindi (सकट चौथ सामग्री लिस्ट): इस साल सकट व्रत 29 जनवरी को रखा जाएगा। ये व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस व्रत में भगवान गणेश और चंद्र देव की पूजा की जाती है। सकट चौथ को तिलकुट चौथ, तिल चौथ और संकष्टी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है इस व्रत को करने से संतान के जीनन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। जानिए सकट पूजा में क्या-क्या सामान लगता है।

सकट चौथ सामान लिस्ट (Sakat Chauth Puja Samagri List In Hindi)

  • गणेश जी की प्रतिमा
  • सकट चौथ की पूजा के लिए लकड़ी की चौकी
  • पीला कपड़ा
  • लाल फूल
  • 21 गांठ दूर्वा
  • जनेऊ
  • सुपारी पान का पत्ता
  • लौंग
  • रोली
  • मेहंदी
  • सिंदूर
  • इलायची
  • अबीर
  • गुलाल
  • गाय का घी
  • दीप
  • धूप
  • गंगाजल
  • अक्षत
  • 11 या 21 तिल के लड्डू
  • मोदक
  • फल
  • हल्दी
  • मौली
  • गंगाजल
  • कलश
  • इत्र
  • सकट चौथ व्रत कथा की पुस्तक
  • चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए दूध
  • चीनी आदि

सकट चौथ का महत्व (Sakat Chauth Mahatva)

ऐसी मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी यानी सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की विधि विधान पूजा करने से घर से नकारात्मक प्रभाव और ऊर्जा खत्म हो जाती है। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है। इतना ही नहीं इस व्रत के प्रभाव से भगवान गणेश जातकों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। संकष्टी चतुर्थी व्रत सूर्योदय से शुरू होकर चंद्र दर्शन कर खत्म होता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article