Love Astrology: हर व्यक्ति के लिए उसकी लव लाइफ सबसे खास होती है। किसी को लाइफ में एक ही बार सच्चा प्यार होता है तो कोई बार-बार प्यार के चक्कर में पड़ जाता है। ज्योतिष की मानें तो लव लाइफ पर ग्रहों का असर पड़ता है। यानी ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है कि आपको लाइफ में कितनी बार और कब-कब प्यार होगा। आज हमारे इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि कौन सी ऐसी राशियां हैं जिनमें जन्मे जातकों को लाइफ में कई बार प्यार हो जाता है।
मिथुन राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह बुध देव हैं। बुध की कृपा से ये लोग बुद्धिमान और दिखने में आकर्षक होते हैं। ये किसी को भी तुरंत ही अपना बना लेते हैं। ये बोलने-चालने में माहिर होते हैं। लेकिन फिर भी इन्हें लव लाइफ में कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ये थोड़े चंचल स्वभाव के भी होते हैं। इनका मन एक जगह स्थिर नहीं रहता। ज्योतिष की मानें तो इस राशि के लोगों को लाइफ में कई दफा प्यार होने के आसार रहते हैं।
सिंह राशि: इस राशि के लोग काफी मिलनसार स्वभाव के होते हैं। इनके दोस्तों की संख्या काफी अधिक होती है। ये काफी सोशल होते हैं। अपनी लव लाइफ ये उतना ध्यान नहीं दे पाते जिस वजह से इनके कई रिलेशन खराब होने के आसार रहते हैं। इन्हें एक रिलेशन से दूसरे रिलेशन में जाने में अधिक समय नहीं लगता। इस राशि के जातकों को लाइफ में कई बार प्रेम होने की संभावना रहती है।
तुला राशि: इस राशि के लोग अपने पार्टनर से बेहद प्यार करने वाले होते हैं। लेकिन फिर भी इनका किसी न किसी कारण रिलेशन खराब हो ही जाता है। लाइफ में इनके कई रिलेशन बनने बिगड़ने के आसार रहते हैं। ये तुरंत ही किसी के भी प्यार में पड़ जाते हैं। इन्हें लाइफ में दो से ज्यादा बार प्यार होने के चांस रहते हैं।
