Daily Numerology Prediction: आज 7 दिसंबर 2025 दिन रविवार है। रविवार का दिन होने के कारण आज के दिन पर सूर्य का प्रभाव रहेगा। वहीं, आज की तारीख 7 है, अंकज्योतिष में (7) को केतु का अंक माना गया है। वहीं, अगर पूरी तिथि के अंकों का योग किया जाए तो 1 आता है। अंक 1 सूर्य का ही नंबर है। इस कारण आज के दिन सूर्य का डबल प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही लोग केतु से भी प्रभावित होंगे। आइए जानते हैं कि सभी मूलांकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
सूर्य और केतु व्यवसाय में थोड़ा तनाव दे सकते हैं। जॉब में भी किसी बात को लेकर असमंजस रह सकता है। फिर भी व्यवसाय में प्रगति से आप खुश रहेंगे। उदर या नेत्र रोग की तकलीफ हो सकती है।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और गेहूं दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
भाग्यांक 05 का साथ है। व्यवसाय में धन आएगा। चंद्रमा-केतु जॉब में तनाव दे सकते हैं। शुक्र-केतु मित्र हैं, आर्थिक प्रगति होगी। केतु हड्डियों की तकलीफ दे सकता है।
उपाय: गाय को पालक खिलाएं और चंद्र बीज मंत्र का 11 बार जप करें।
शुभ रंग: नारंगी और पीला
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गुरु और केतु शुभ फल देंगे। व्यवसाय में मूलांक 03 और 09 वालों का सपोर्ट लाभ देगा। धार्मिक यात्रा होगी। मूलांक 05 और 08 वालों से बिजनेस डील सफल होगी। सेहत अच्छी रहेगी, बीपी के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: पीली सरसों बहते पानी में बहाएं और गुरु बीज मंत्र का 19 बार जप करें।
शुभ रंग: लाल और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 03 और 07 वालों से व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब में जल्द बदलाव या प्रगति होगी। शुक्र-बुध बैंकिंग और आईटी में सफलता देंगे। सेहत उत्तम रहेगी।
उपाय: राहु बीज मंत्र का 11 बार जप करें और उड़द दान करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
व्यवसाय में प्रसन्नता रहेगी। मीडिया, आईटी और हेल्थ फील्ड के लोग सफल रहेंगे। सेहत पर थोड़ा ध्यान दें।
उपाय: बुध बीज मंत्र का 21 बार जप करें और हरी मूंग दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
केतु-बुध नई जिम्मेदारी दिला सकते हैं। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। व्यवसाय भी उत्तम रहेगा। शुक्र-सूर्य सफलता देंगे। बीपी के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं और शुक्र बीज मंत्र का 16 बार जप करें।
शुभ रंग: हरा और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
अपने काम से खुश रहेंगे। जॉब में थोड़ा तनाव रह सकता है। मूलांक 05 और 08 वालों से लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: केतु बीज मंत्र का 17 बार जप करें और काले तिल दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
शनि और केतु जॉब में प्रमोशन दिला सकते हैं। व्यवसाय में बुध-शनि बहुत अच्छा फल देंगे। मूलांक 05 और 08 वाले आपके प्रिय मित्र हैं। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं और ॐ नमः शिवाय का 108 बार जप करें।
शुभ रंग: सफेद और नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
केतु-मंगल जॉब में नई जिम्मेदारी दिला सकते हैं। व्यवसाय में नया काम शुरू होगा। राजनीति करने वालों को लाभ मिलेगा। लीवर के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: मंगल बीज मंत्र का 21 बार जप करें और मसूर दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
