अध्यात्म

Maa Siddhidatri Vrat Katha In Hindi: नवरात्रि की नवमी तिथि को पढ़ें मां सिद्धिदात्री की कहानी, खुल जाएगी किस्मत

Navratri 2024 9th Day, Maa Siddhidatri Vrat Katha In Hindi (मां सिद्धिदात्री की व्रत कथा): चैत्र नवरात्रि की नौवीं देवी हैं मां सिद्धिदात्री। मान्यताओं अनुसार मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है। यहां जानिए मां सिद्धिदात्री की व्रत कथा।

Image

Maa Siddhidatri Vrat Katha In Hindi

Navratri 2024 9th Day, Maa Siddhidatri Vrat Katha In Hindi: आज चैत्र नवरात्रि की नवमी मनाई जा रही है। जिसे महा नवमी, दुर्गा नवमी और राम नवमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां दुर्गा की इस रूप में उपासना करने से समस्त सिद्धियों की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। आज के दिन चैत्र नवरात्रि पर्व का समापन भी हो रहा है। यहां पढ़ें मां सिद्धिदात्री की व्रत कथा।

मां सिद्धिदात्री की व्रत कथा (Maa Siddhidatri Vrat Katha)

पौराणिक कथा के अनुसार, जब नवरात्रि की अष्टमी को मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था, तब उनका क्रोध इतना चरम पर पहुंच गया था कि सभी देवी-देवता थर-थर कांपने लगे थे। उस समय किसी भी देव या देवता में इतनी क्षमता नहीं थी कि वो जाकर मां दुर्गा का क्रोध शांत करा सकें। तब सभी देवी-देवता भगवान विष्णु और ब्रह्म देव के साथ भगवान शिव के पास पहुंचे। सभी ने माता का क्रोध शांत करने के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। साथ ही कहा अगर माता का क्रोध शांत नहीं हुआ तो सृष्टि का अंत हो जाएगा। तब भगवान शिव मां दुर्गा के पास पहुंचे।

भगवान शिव ने मां दुर्गा का क्रोध अपने तेज से शांत किया और कहते हैं कि उसी समय मां दुर्गा के शरीर में से भी एक तेज की उत्पत्ति हुई उस तेज में से मां सिद्धिदात्री का प्रागट्य हुआ। इसके बाद भगवान शिव और सभी देवी-देवताओं ने मां सिद्धिदात्री की पूजा की।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article