Budh Gochar 2024 In Kanya: बुध ग्रह इस समय में सिंह राशि में विराजमान हैं। 23 सितंबर 2024 को बुध सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। बुध गोचर का असर सारी राशि के जातक पर पड़ेगा। कुछ राशियों पर नकारात्मक और कुछ राशियों पर इसका सकारात्मक असर होता है। स्वराशि में होने पर बुध की स्थिति सबसे अधिक मजबूत होती है। बुध के कमजोर होने से जातक को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बुध ग्रह बुद्धि और ज्ञान का कारक माने जाते हैं। इनके मजबूत होने से बुद्धि का विकास होता है। आइए जानते हैं बुध गोचर से किन राशि के जातक को बहुत लाभ मिल सकता है।
इन राशि वालों को मिलेगा लाभ
वृष राशिबुध गोचर का वृष राशि के जातक पर शुभ पड़ने वाला है। इस समय में वृष राशि के जातक के सारे काम बनेंगे। जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनके लिए यह समय उचित रहेगा। शादी के बात आगे बढ़ सकती है। बिजनेस में भी मनचाहा मुनाफा मिल सकता है। जॉब करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक पर बुध गोचर का शुभ परिणाम देखने को मिलेगा। छात्रों के लिए ये समय अनूकुल रहेगा। मिथुन राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन बहुत अच्छा गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। विदेश यात्रा की संभावना बन सकती है। आपको नौकरी के दूसरे अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक को बुध गोचर से बहुत ही लाभ मिल सकता है। नौकरी में तरक्की की संभावना है। बिजनेस में कोई नई डील पक्की हो सकती है। सेहत के मामले में आप पहले से अच्छा महसूस करेंगे। शादी की बात चल सकती है। धन में वृद्धि हो सकती है। यदि कोई सरकारी काम रुका हुआ था तो वो पूरा हो सकता है।
मकर राशि
बुध गोचर का समय मकर राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आपको करियर के अच्छे अवसर मिलेंगे। आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा। कारोबार में तरक्की मिलेगी। इस दौरान मित्रों का साथ भरपूर मिलेगा।
(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)
