साउथ फिल्म 'देवरा' में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर भी वास्तु शास्त्र पर खूब विश्वास करती हैं। जाह्नवी कपूर एक निजी चैनल को अपने चैन्नई वाले घर का टूर कराते हुए बताती हैं कि किस तरह से उनके घर का मुख्य द्वार चेंज किया गया था। क्योंकि वास्तु अनुसार पहले वाला मेन गेट सही दिशा में नहीं था इसलिए उसकी दिशा बदली गई। चलिए जानते हैं घर का मुख्य द्वार किस दिशा में होना चाहिए।
वास्तु के अनुसार मुख्य द्वार ईशान कोण, उत्तर, पूर्व या पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए। तभी घर परिवार के लोगों की तरक्की हो सकती है।
प्रवेश द्वार दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण, उत्तर-पश्चिम (उत्तर की ओर) या दक्षिण-पूर्व दिशाओं में नहीं होना चाहिए।
वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार की ओर जाने वाला रास्ते में अंधेरा नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे निगेटिव एनर्जी घर में प्रवेश करती है।
जब भी मेन गेट बनवा रहे हैं तो ध्यान रखें कि उसके सामने खंभा, पेड़ या कोई ऐसी चीज नहीं होनी चाहिए जो आपके प्रवेश द्वार को अपनी छाया से ढक रही हो।
वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार जमीन से जुड़ा नहीं होना चाहिए। इसमें हमेशा सीढ़ियां होनी चाहिए जिसकी संख्या विषम में होनी चाहिए जैसे 3, 5, 7, 11 आदि।
वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार घर के बीचों-बीच नहीं होना चाहिए।