अध्यात्म

Parshuram Jayanti 2024 Date: इस साल कब है पशुराम जयंती, नोट करें सही डेट और महत्व

Parshuram Jayanti 2024 Date: पशुराम जयंती का त्योहार भगवान विष्णु के छठे अवतार पशुराम भगवान के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस त्योहार को पूरा देश बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब मनाई जाएगी पशुराम जयंती। यहां नोट करें सही तिथि और महत्व।

Image

Parshuram Jayanti 2024 Date

Parshuram Jayanti 2024 Date: भगवान पशुराम को जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। इनका जन्म त्रेता युग में हुआ था। पशुराम जयंती का पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। इसी दिन अक्षय तृतीया का भी पर्व मनाया जाता है। भगवान पशुराम की जयंती पूरे देश में बहुत ही उत्साह के साथ मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त भगवान पशुराम जी की विधिपूर्वक पूजा- अर्चना करते हैं। उसे लंबी आयु का वरदान मिलता है। इसके साथ ही वो शत्रु पर भी विजय प्राप्त कर सकता है। ऐसे में आइए जानें इस साल कब मनाई जाएगी पशुराम जयंती।

Parshuram Jayanti 2024 Date (पशुराम जयंती डेट 2024)

पशुराम जयंती हर साल वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 10 मई 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन अक्षय तृतीया का पर्व भी मनाया जाएगा। इस दिन भगवान पशुराम जी की पूजा का विधान है।

Parshuram Jayanti 2024 Shubh Muhurat (पशुराम जयंती शुभ मुहूर्त 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 10 मई को सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन 11 मई को प्रात: 2 बजकर 50 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार पशुराम जयंती 10 मई को मनाई जाएगी। भगवान पशुराम का जन्म संध्या काल का है। इस कारण इनकी पूजा प्रदोष काल में की जाती है। इस दिन सुबह 7 बजकर 14 मिनट से लेकर 8 बजकर 46 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं प्रदोष काल में 5 बजकर 21 मिनट से लेकर रात 7 बजे तक पूजा करना उत्तम होगा।

Parshuram Jayanti Puja Vidhi (पशुराम जयंती पूजा विधि)

  • पशुराम जयंती के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु का ध्यान लगाएं।
  • उसके बाद घर के मंदिर को साफ करके चौकी पर भगवान पशुराम की मूर्ति स्थापित करें।
  • फिर भगवान पशुराम को अक्षत, चंदन, फूल अर्पित करें।
  • अंत में आरती करके भोग लगाएं और सब में प्रसाद बांटे।

Parshuram Jayanti Importance (पशुराम जयंती महत्व)

हिंदू धर्म में पशुराम जयंती का बहुत महत्व है। यह दिन बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इनकी पूजा करने से साधक को सुरक्षा और आध्यात्मिक ज्ञान का आशीर्वाद मिलता है। पशुराम जयंती के दिन विधिपूर्वक पशुराम जी की पूजा करने से साधक शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article