February Mein Amavasya Kab Hai 2024 (मौनी अमावस्या कब है 2024): मौनी अमावस्या को मौनी अमावस के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मौन रहकर पवित्र नदी या कुंड में स्नान करने से भक्तों की मनचाही मुराद पूरी होती है। यदि इस शुभ अवसर पर नदी या कुंड में स्नान कर पाना संभव न हो तो आप घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान जरूर करें। इससे भी पुण्य की प्राप्ति होगी। इसके अलावा मौनी अमावस्या पर दान-पुण्य के कार्य करने का भी विशेष महत्व माना जाता है। जानिए इस साल मौनी अमावस्या कब है और इस दिन क्या-क्या करते हैं।
मौनी अमावस्या कब है 2024 (Mauni Amavasya Kab Hai 2024)
मौनी अमावस्या 9 फरवरी 2024 को मनाई जाएगी। अमावस्या तिथि का प्रारम्भ 09 फरवरी 2024 को 08:02 AM बजे से होगा और इसकी समाप्ति 10 फरवरी 2024 को 04:28 AM बजे पर होगी।
मौनी अमावस्या व्रत विधि (Mauni Amavasya Vrat Vidhi)
- मौनी अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर बिना बोले किसी नदी, सरोवर या फिर पवित्र कुंड में स्नान करें।
- स्नान करने के बाद सूर्य को अर्घ्य दें।
- इस दिन मौन उपवास रखें।
- ज़रूरतमंद और भूखों को भोजन जरूर खिलाएं।
- इस दिन वस्त्र, तिल, आंवला, कंबल, पलंग का दान करना अत्यंत शुभ होता है।
- मौनी अमावस्या पर पितरों का तर्पण भी जरूर करें। ऐसा करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।
मौनी अमावस्या का महत्व (Mauni Amavasya Ka Mahatva)
माघ अमावस्या के दिन स्नान करने से पहले मौन रहें और इस दिन कड़वे वचन भी ना बोलें। वैदिक ज्योतिष की मानें तो चंद्रमा को मन का कारक माना गया है और इस अमावस्या के दिन चंद्र देव के दर्शन नहीं होते। इसी कारण इस दिन मन की स्थिति बेहद कमजोर बनी रहती है, ऐसे में मौनी अमावस्या का व्रत करने से मन शांत रहता है। इस अमावस्या के दिन भगवान शिव और विष्णु जी की पूजा की जाती है।
