Chaitra Navratri 2025 Date: इस साल चैत्र नवरात्रि कब मनाई जाएगी, नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त
Chaitra Navratri 2025 Date In Hindi (चैत्र नवरात्रि कब है 2025 में): चैत्र नवरात्रि का त्योहार चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। जानिए इस साल ये पर्व कब शुरू हो रहा है।

Chaitra Navratri 2025 Date
Chaitra Navratri 2025 Date (चैत्र नवरात्रि कब है 2025): सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि का त्योहार बेहद ही खास माना जाता है। इस दौरान भक्त पूरे नौ दिनों तक मां अंबे के नौ अलग-अलग स्वरूपों की उपासना करते हैं। कई श्रद्धालु नवरात्रि में व्रत भी रखते हैं। कोई पहले और आखिरी नवरात्र का उपवास रखता है तो कोई पूरे नौ दिनों तक व्रत रखता है। मान्यताओं अनुसार जो भक्त सच्चे मन से नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। चलिए जानते हैं इस साल नवरात्रि पर्व कब से शुरू हो रहा है।
चैत्र नवरात्रि कब से शुरू है 2025 (Chaitra Navratri Kab Se Shuru Hai 2025)
चैत्र नवरात्रि का पावन त्योहार 30 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा। चैत्र घटस्थापना घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 30 मार्च की सुबह 6 बजकर 13 मिनट से लेकर 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा तो वहीं दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से लेकर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।
चैत्र नवरात्रि का महत्व (Chaitra Navratri Ka Mahatva)
इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। पौराणिक कथाओं अनुसार महिषासुर नामक एक असुर था जिसने सभी देवताओं को परास्त कर दिया था। सभी देवता ब्रह्मा, विष्णु और महेश के पास सहायता के लिए गए। तब त्रिदेवता की सामूहिक ऊर्जा से एक देवी का जन्म हुआ। इस देवी का नाम था आदिशक्ति। इसके बाद अन्य देवताओं ने देवी को अस्त्र-शस्त्र प्रदान किये। इसके बाद मां दुर्गा और महिषासुर के बीच नौ दिनों तक युद्ध चला और दसवें दिन मां ने महिषासुर का वध कर दिया। ऐसा कहा जाता है कि इन नौ दिनों के दौरान देवी मां ने नौ अलग-अलग रूप धारण किए। इसी कारण से नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की उपासना की जाती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Aaj Ka Panchang 15 March 2025: चैत्र महीने का हुआ आरंभ, जान लें आज के सभी शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल और खास उपाय

Surya Grahan Time 2025: क्या आज सूर्य ग्रहण है, जानिए कितने बजे से शुरू होगा ग्रहण

Chandra Grahan 2025 Today Timing: होली पर चंद्र ग्रहण कब से कब तक लगा रहेगा, क्या सूतक काल भी लगेगा, जानिए पूरी डिटेल अंदर

Today Chandra Grahan Time 2025: आज लगेगा साल का पहला ग्रहण, जानिए क्या भारत में देगा दिखाई, नोट कर लें टाइम

Chandra Grahan 2025 Timings: आज ग्रहण कितने बजे से शुरू है, जान लें नोएडा, दिल्ली, लखनऊ समेत सभी शहरों की ग्रहण लगने की टाइमिंग
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited