Chandra Grahan November 2022 Date: इस साल का आखिरी ग्रहण होगा चंद्र ग्रहण जो कि 8 नवंबर को लगने जा रहा है। खास बात ये है कि ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। भारत में ये ग्रहण दिखाई देगा जिस वजह से इसका सूतक काल मान्य होगा। धार्मिक दृष्टि से ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। लेकिन 8 नवंबर को लगने वाला ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
चंद्र ग्रहण नवंबर 2022 कब है? Chandra Grahan November 2022 Date
कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। करियर में अच्छी ग्रोथ मिलेगी। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। जिससे आपको अच्छा प्रमोशन मिलेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। यात्रा से अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक राशि: चंद्र ग्रहण का आपके ऊपर शुभ प्रभाव पड़ेगा। करियर में आपको ग्रोथ मिलेगी। कोई नया प्रजोक्ट मिल सकता है। अगर आप विदेश में नौकरी देख रहे हैं तो इस अवधि में आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। ये समय सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी शुभ रहेगा।
धनु राशि: चंद्र ग्रहण के दौरान आपको आर्थिक लाभ होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। अचानक से आमदनी में वृद्धि होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। आपको अच्छा बोनस मिल सकता है।
कुंभ राशि: इस राशि वालों को खुशखबरी मिलने के प्रबल आसार हैं। कोई बड़ा सपना आपका पूरा हो सकता है। करियर के लिए समय काफी अनुकूल है। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। अचानक से इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। अटका हुआ धन भी वापस मिलने के योग बन रहे हैं।
