अध्यात्म

November 2022 Lucky Rashi: नवंबर में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, बढ़ेगी इनकम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 05:42 PM IST

November 2022 Rashifal: नवंबर का महीना मेष, मिथुन, कर्क, धनु समेत किन राशियों के लिए खास रहने वाला है जानिए यहां।

Image

नवंबर 2022 की लकी राशियां

November Horoscope 2022: नवंबर का महीना कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। रोमन कैलेंडर में नवंबर नौवां महीना हुआ करता था और बाद में इसे 11वें स्थान पर कर दिया गया। बता दें प्राचीन रोमन कैलेंडर में सिर्फ 10 ही महीने होते थे और नए साल का का शुभारंभ 01 मार्च से होता था लेकिन बाद में 01 जनवरी से वर्ष का शुभारंभ माना गया। हिंदू धर्म में नवंबर का महीना धार्मिक व ज्योतिष नजरिए से काफी अहम होता है। इस महीने कई बड़े व्रत त्योहार आते हैं। जानिए ये महीना ज्योतिष अनुसार किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना लाभदायक रहने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति करने में सफल रहेंगे। इस महीने आप के विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं।

मिथुन राशि- नौकरी में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। मेहनत का पूर्ण फल मिलता नजर आ रहा है। बॉस आपके काम की जमकर प्रशंसा करेंगे। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रमोशन होने के प्रबल आसार हैं। व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल है। धन की बचत कर पाने में भी आप सफल रहेंगे।

सिंह राशि- कार्यक्षेत्र में माहौल अच्छा रहेगा। नौकरी में आपको कामयाबी हासिल होगी। अचानक से कई माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा सफल रहेगी। इस महीने आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। नौकरी बदलने के लिए समय शुभ है। निवेश से लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर इस महीने आप पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी।

मकर राशि- करियर के दृष्टिकोण से ये महीना अनुकूल रहने की संभावना है। आपकी कार्यकुशलता भी बढ़ेगी और आपको खुद पर भरोसा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस दौरान आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article