अध्यात्म

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पूजा की एक बार देख लें पूरी सामग्री लिस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 04:31 PM IST

Karwa chauth 2022: करवा चौथ पूजा में कुछ विशेष सामग्रियों का इस्तेमाल करना जरूरी होता है। जिसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। यहां देखें इस व्रत पूजा की सभी जरूरी सामग्रियां।

Image

करवा चौथ पूजन सामग्री

Karwa Chauth 2022 Pujan Samagri List, Vidhi: करवा चौथ को लेकर अब काफी कम समय रह गया है। ऐसे में महिलाएं अपनी तैयारियों में जोर शोर से जुटी हुई हैं। सोलह श्रृंगार से लेकर पूजन सामग्री तक हर चीज पूजा के लिए शुभ माना जाता है। चूंकि यह व्रत पति की लंबी आयु के लिए है। इसलिए इसकी पूजा में कोई भी कमी होने से बचने की जरूरत है। बता दें कि सुहागिनों का पर्व होने के कारण इसमें श्रृंगार की चीजों के दान का भी महत्व है। तो आज हम आप सभी के लिए करवा चौथ में इस्तेमाल होने वाले श्रृंगार की चीजों के साथ पूजन सामग्री की भी लिस्ट लेकर आए हैं। जिससे आपलोगों को मदद मिल सके और आपकी शॉपिंग भी आसानी से हो जाए। फिर इसके बाद पूजन विधि पर भी एक नजर डालेंगे।

Karwa Chauth 2022 Puja Samagri List:

करवा चौथ की पूजन सामग्री में मिट्टी का टोंटीदार करवा और ढक्कन, पूजा के लिए पानी, चंदन, कुमकुम, दीपक, रूई, गंगाजल, अगरबत्ती, रोली, कच्चा दूध, दही, अक्षत, फूल, देसी घी, हल्दी, चावल, शहद, चीनी, मिठाई, चीनी का बूरा, सिंदूर, कंघा, मेहंदी, महावर, चूड़ी, बिछुआ, बिंदी, चुनरी, लकड़ी का आसन, छलनी, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, आठ पूरियों की अठावरी, हलवा और दक्षिणा के लिए पैसे शाम‍िल हैं।

Karwa Chauth 2022 Puja Vrat Vidhi:

  • करवा चौथ के द‍िन प्रातः काल सूर्योदय से पहले उठ जाएं।
  • स्नानादि से निवृत होकर सरगी के रूप में मिला हुआ भोजन करें।
  • इसके बाद पानी पीकर भगवान की पूजा करें और निर्जला व्रत का संकल्प लें। इस तरह दिन भर निर्जला रहें।
  • शाम को चंद्रोदय से पहले पूजा के शुभ मुहूर्त पर मिट्टी की वेदी की पूजन करें।
  • इसके लिए देवताओं की वेदी पर करवे रख दें।
  • इसके बाद एक थाली में दीप, धूप, रोली, चंदन और स‍िंदूर रखकर घी का दीपक जलाएं।
  • लेकिन ध्‍यान रखें क‍ि चांद निकलने के एक घंटे पहले ही पूजा शुरु कर लें।
  • अब चंद्रोदय के समय शाम को चांद का दीदार कर उन्हें अर्घ्य दें।
  • फिर पति के हाथ से कुछ मीठे और जल ग्रहण कर आप व्रत खोल सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article